{"_id":"6673293f419d96dbee083073","slug":"akhilesh-yadav-says-health-services-are-ineffective-in-uttar-pradesh-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार ने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ा, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार ने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ा, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
Thu, 20 Jun 2024 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:23 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मौसम की मार और लू लगने से लोगों की लगातार मौतें हो रही हैं। बुखार और संक्रामक बीमारियां बढ़ रही हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों में दवा और इलाज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। मौसम की मार और लू लगने से लोगों की लगातार मौतें हो रही हैं। बुखार और संक्रामक बीमारियां बढ़ रही हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
अस्पतालों में दवा और इलाज नहीं मिल रहा है। वहीं, बड़ी संख्या में मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने पर मजबूर हैं, जहां उनके पैसों की लूट हो रही है।
अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में शुरू की गईं 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं को बर्बाद कर दिया है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज के नाम पर सिर्फ अधूरी बिल्डिंग खड़ी है। वहां न डॉक्टर है और न पैरा मेडिकल स्टाफ और न कोई सुविधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
विज्ञापन