फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav says government must listen the voice of people.

जनता की आवाज सुने भाजपा, सत्ता के रोड रोलर से जनमत को कुचला नहीं जा सकता: अखिलेश यादव

Sun, 22 Dec 2019 11:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Dec 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav says government must listen the voice of people.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश को तबाह करने और समाज में विषमता को बढ़ावा देने की किसी भी प्रवृत्ति को देश स्वीकार नहीं करेगा। असहमति को विद्वेष भावना से नहीं देखा जाना चाहिए। देश में गंगा-यमुनी संस्कृति पर आघात को जनता बर्दाश्त नहीं कर सकती। भाजपा को मनमानी छोड़कर जनता की आवाज सुननी चाहिए। सत्ता के रोड रोलर से जनमत को कुचला नहीं जा सकता है।

विज्ञापन


अखिलेश ने शनिवार को कहा कि सपा नागरिकता संशोधन कानून तथा एनआरसी के पक्ष में नहीं है। उसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन जनता का अधिकार है लेकिन उसमें हिंसा का कोई स्थान नहीं हो सकता है। शांतिपूर्ण एवं अहिंसात्मक ढंग से ही अपनी बात रखनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे सामाजिक सद्भाव बनाने और आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए जनता के बीच जाएं। उनसे संपर्क बनाकर समाजवादी पार्टी का पक्ष रखें। किसी के बहकावे में नहीं आएं। सपा लोकतांत्रिक विरोध की पक्षधर है। उसकी मांग है कि किसी के साथ अन्याय न किया जाए। निर्दोषों को फंसाने की साजिश नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सरकार को संविधान के दायरे में रहकर करना चाहिए काम'

सपा अध्यक्ष ने कहा, देश में अमन-चैन कायम रहे, इसकी प्राथमिक जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार जनता के हितों की रक्षा के लिए चुनी जाती है। उसे संविधान के दायरे में ही काम करना होता है।

संविधान की मूल भावना से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जा सकता है। ऐसा करना संविधान की शपथ की अवहेलना और राष्ट्रीय हितों से खिलवाड़ करना होगा। भाजपा सरकार को भी संविधान का सम्मान करना सीखना चाहिए। लोकतंत्र की मर्यादा एवं नैतिकता का सम्मान आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed