{"_id":"5e84b00e8ebc3e768a1b3d2c","slug":"akhilesh-yadav-says-government-is-not-able-to-stop-corruption-during-corona-virus-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रासदी के दौर में भी योगी सरकार नहीं रोक पा रही भ्रष्टाचार का खेल : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रासदी के दौर में भी योगी सरकार नहीं रोक पा रही भ्रष्टाचार का खेल : अखिलेश यादव
Wed, 01 Apr 2020 08:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि त्रासदी के दौर में भी सरकार भ्रष्टाचारियों का खेल नहीं रोक पा रही है। उन्होंने वीवीआईपी जिले गोरखपुर में 25 साल के युवक की कोरोना से हुई पहली मौत को दुखद एवं चिंताजनक बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की है कि घर लौट रहे जिन लोगों की मौत हो गई है, उनके शवों की पहचान कर उनके घरों पर पहुंचाया जाए और सरकार प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये मदद की तत्काल व्यवस्था करें।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश भर में अस्पतालों को बड़े पैमाने पर चिकित्सकीय सामान की जरूरत है। प्रयागराज में दवाएं खत्म हैं तो बांदा में मेडिकल कॉलेज दो वेंटिलेटर के भरोसे है। उन्होंने पूछा कि कोरोना से जंग के बीच आजमगढ़ में डॉक्टरों के नाम पर जारी हुए तीन हजार मॉस्क कहां गए?
विज्ञापन
सरकार डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के बचाव के लिए सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने में चूक न करे ताकि ‘जीवन रक्षक‘ बेखौफ होकर अपना काम कर सकें। सपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से अपील की है कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार आसपास रह रहे लोगों के भोजन, दवाई, इलाज व विश्राम की व्यवस्था करें।