फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says Gayatri Prajapati's wife doesn't have any case against her.

यूपी: गायत्री की पत्नी को टिकट देने पर अखिलेश यादव ने दिया जवाब, आजम खां और नाहिद हसन का भी किया बचाव

Wed, 26 Jan 2022 05:13 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Jan 2022 05:13 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराजी प्रजापति, आजम खां और नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाए जाने पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि आजम खां व नाहिद हसन के खिलाफ भाजपा सरकार ने मुकदमे दर्ज करवाए हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says Gayatri Prajapati's wife doesn't have any case against her.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति को अमेठी से टिकट देने का बचाव करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। मामले उनके पति के खिलाफ हैं।

विज्ञापन


वहीं, दूसरे नेता आजम खां और नाहिद हसन का बचाव करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आजम के खिलाफ ज्यादातर केस भाजपा शासन के दौरान दर्ज किए गए हैं। यही नाहिद हसन के साथ है। नाहिद के खिलाफ भाजपा सरकार में मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


सपा ने नाहिद हसन को कैराना सीट से और आजम खां को रामपुर सदर से प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही नेता जेल में हैं और वहीं से चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री की पत्नी महाराजी प्रजापति, आजम खां और नाहिद हसन को टिकट देने से अखिलेश यादव भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा का कहना है कि सपा जेल में बंद अपराधियों को टिकट दे रही है।
 

उधर, प्रयागराज में पुलिस द्वारा युवाओं पर लाठीचार्ज करने की अखिलेश यादव ने निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इलाहाबाद में अपने रोज़गार के लिए हक़ की आवाज़ बुलंद करने वाले बेगुनाह छात्रों पर पुलिस द्वारा हिंसक प्रहार… शर्मनाक एवं घोर निंदनीय है। भाजपा सरकार में छात्रों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, वो भाजपा के ऐतिहासिक पतन का कारण बनेगा। सपा संघर्षशील छात्रों के साथ है!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed