फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav Says Farmers sad and angry due to repression in BJP rule

भाजपा राज में दमन से किसान दुखी व आक्रोशित, सरकार ने रखा है और कुप्रचार का ठेका : अखिलेश

Sun, 17 Nov 2019 09:56 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 17 Nov 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav Says Farmers sad and angry due to repression in BJP rule
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में दमन से किसान दुखी व आक्रोशित हैं। उन्नाव में ट्रांस गंगा प्रोजेक्ट के लिए भाजपा सरकार हठधर्मी रवैया अपनाए हुए है। किसानों की दिक्कतों के समाधान की जगह उन पर लाठियां भांज रही है। जिला प्रशासन किसानों को धमका कर शांति कायम करना चाहता है। स्थिति न संभलने से कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। अन्नदाता का ऐसा अपमान अक्षम्य है।
विज्ञापन


अखिलेश ने रविवार को बयान में कहा कि समाजवादी सरकार जहां किसानों की सहमति से जमीन का अधिग्रहण करने में सफल रही थी वहीं भाजपा सरकार बिना उनको पर्याप्त मुआवजा दिए उन्हें बेघर और बेरोजगार बनाने पर तुली है। अगर उन्नाव के किसानों को उचित मुआवजा देने में भाजपा सरकार असमर्थ है तो उसे विकास का झूठा प्रपंच रचने की जरूरत नहीं। 
विज्ञापन


कोई भी ऐसा विकास जिसमें किसानों को दुख-दर्द पहुंचता है। भाजपा का यह रवैया कभी नैतिक नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ संवेदनाशून्य बर्ताव कर रही है। किसानों को गन्ने का मूल्य नहीं मिल रहा। खड़ी फसल आवारा पशु खा रहे हैं। अन्नदाताओं की आत्महत्याएं बढ़ती जा रही है। धान खरीद केंद्रों में लटके तालों ने किसान की खुशहाली के दरवाजे बंद कर रखे हैं। सरकारी गोदामों से बेचे गए धान के संकर बीजों का खराब निकलना भाजपा सरकार का बड़ा भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने लिया झूठ, कुप्रचार का ठेका

सपा अध्यक्ष ने कहा, ऐसा लगता है जैसे भाजपा सरकार के नेतृत्व ने झूठ व कुप्रचार का ठेका ले लिया है। समाजवादी सरकार में गन्ना किसानों के लिए समर्थन मूल्य 40 रुपये बढ़ाया था उसके बाद किसानों को कुछ नहीं मिला। उनका बकाया भी अदा नहीं हुआ। समाजवादी सरकार में ही सठियांव, पुवांया और मोहिउद्दीनपुर चीनी मिलें चालू हुईं थी। भाजपा की विकास कार्यों में रूचि नहीं, वह सिर्फ  भ्रम फैला रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed