फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav says doubtful people should cooperate to doctors.

अखिलेश यादव की अपील, संदिग्ध लोग खुद जांच के लिए आगे आएं

Thu, 16 Apr 2020 08:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Apr 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav says doubtful people should cooperate to doctors.
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपील की है कि जिनमें भी कोरोना वायरस के लक्षण दिखें या जो पीड़ितों के संपर्क में आए हैं, उन्हें खुद जांच के लिए आगे आना चाहिए। उन डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिस कर्मियों का सहयोग व सम्मान करना चाहिए जो अपना जीवन दांव पर लगाकर उनकी जान बचा रहे हैं। सरकार को भी लोगों को डराकर नहीं, बल्कि विश्वास में लेकर सभी के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन


अखिलेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार को यमुना के रेत में पड़े भूखे-प्यासे लोगों के प्रति मानवीय संवेदना का परिचय देना चाहिए। श्रमिकों का पलायन गंभीर समस्या है। उन्हें राहत पहुंचाने का रास्ता तत्काल निकलना चाहिए। सरकार को अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का भी ख्याल रखना चाहिए। निश्चित दूरी बनाकर ओपीडी में इलाज जल्द शुरू करना चाहिए।

विज्ञापन

जांच बढ़ाएं, क्वारंटीन की अव्यवस्था दूर करें

सपा अध्यक्ष ने कहा, जैसे-जैसे जांच बढ़ेगी, कोरोना संक्रमितों की वास्तविक संख्या सामने आ पाएगी। सरकार कोविड-19 की जांच बढ़ाए। बाहर फंसे लोगों को खाना, ठिकाना व सुरक्षा दी जाए। कोरोना योद्धाओं को समय से वेतन, बेहतर सुरक्षा किट तथा पोषक भोजन दिया जाए।

क्वारंटीन सेंटरों में भारी दुर्दशा है। आगरा के क्वारंटीन सेंटर में 20 से ज्यादा बच्चे दूध के लिए तड़पते रहे। तमाम दावों के बावजूद हॉटस्पॉट घोषित कई इलाकों में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed