{"_id":"66edaa0a60fc316a380192fb","slug":"akhilesh-yadav-says-criminals-related-to-bjp-has-free-hand-in-uttar-pradesh-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में सत्ता से जुड़े अपराधियों को खुली छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में सत्ता से जुड़े अपराधियों को खुली छूट
Sat, 21 Sep 2024 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:03 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि अपराध और कानून-व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा फेल है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपराधियों ने एक साधु की सरेआम बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों का भाजपाईकरण हो गया है। सत्ता दल से जुड़े असामाजिक तत्वों को छूट मिलती है और विपक्षियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई में देर नहीं लगती। इसीलिए अपराध कम होने के बजाय लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि अपराध और कानून-व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा फेल है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपराधियों ने एक साधु की सरेआम बेरहमी से हत्या कर दी। अयोध्या में सफाई कर्मचारी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में सत्ता दल से संबंधित कई आरोपी हैं। महिलाएं आस्था के स्थान पर भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर राजनीतिक विरोधियों को फंसाने की साजिश करते हैं। जाति धर्म देखकर सजाएं तय की जाती है। रिपोर्ट लिखवाने की जटिलता के कारण कितने अपराध दर्ज ही नहीं हो पाते हैं। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन