फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says CM Yogi Adityanath made UP Police dishonest.

अखिलेश यादव का तंज: सीएम योगी को 30 से बड़ा प्रेम... बोले- भाजपा सरकार के कारनामों की ‘‘पान पर चर्चा‘‘ होगी

Thu, 13 Mar 2025 10:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Mar 2025 10:27 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा सरकार ने पुलिस को बेईमान बना दिया है। योगी जी तीस मार खां हैं।
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says CM Yogi Adityanath made UP Police dishonest.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बडे़ तीस मार खां है। उन्हें तीस से बड़ा प्रेम है। महाकुंभ में मरे कितने, उन्होंने बताया तीस। कारोबार कितना हुआ, बताया 30 करोड़। पूरे प्रदेश को कितना फायदा होगा बताया तीस गुणा दस हजार करोड़। यह आंकड़ा मुख्यमंत्री के अलावा कोई नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कारनामों की अब ‘‘पान पर चर्चा‘‘ होगी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने कब फैसला लिया था कि प्रयागराज में परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र अपनी बाइक का कामर्शियल यूज करेंगे और उससे पैसा कमाएंगे। मुख्यमंत्री के बयान से तो यह लगता है कि अब प्रयागराज के छात्रों को अगला रोजगार 144 साल बाद लगने वाले महाकुंभ में ही मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में संविधान सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार की असंवैधानिक कार्रवाइयों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार टिप्पणी की है। निर्देश दिए हैं। सरकार के खिलाफ अपना ऑब्जरवेशन दिया है, फिर भी भाजपा सरकार उसे नहीं मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार नौजवान, किसान और पीडीए विरोधी है। भाजपा सरकार अब कुछ भी कर ले लेकिन पिछड़ा, दलित, आदिवासी, आधी आबादी और अल्पसंख्यक भाइयों ने मन बना लिया है कि वह पीडीए को मजबूत करेंगे। पीडीए की ताकत को आगे बढ़ाएंगे।

इस सरकार ने पुलिस को बेईमान बना दिया है

अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। किसानों की आय दोगुना नहीं हुई। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लगातार हत्याएं हो रही हैं। लूट हो रही है, स्वास्थ्य सेवाएं खराब हो चुकी हैं। मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीज को एंबुलेंस नहीं मिलती है। हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है, ऐसा भ्रष्टाचार और लूट कभी नहीं था। इस सरकार ने पुलिस को बेईमान बना दिया है।

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार को उजागर करने वालों की हत्याएं हो रही हैं। जानकारी मिली है कि सीतापुर के पत्रकार ने भ्रष्टाचार को उजागर किया था, इसलिए उसकी हत्या हो गई। भ्रष्टाचार के मामले में यह कोई पहली जान नहीं गई है। अभी नोएडा में जिस अधिकारी ने आत्महत्या की है, उसके बारे में पता चला है कि उसके ऊपर बहुत दबाव था। अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में जिन लोगों की मौत हुई है, उनका कभी न कभी खुलासा जरूर होगा। प्रयागराज में अपनों को खोजते हुए तमाम लोग खोया पाया केंद्र में गए लेकिन जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed