जनता को बहकाने के लिए फरेब का इंद्रजाल फैला रहे हैं भाजपा के लोग: अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनावों में जनता को बहकाने और भटकाने का खेल भाजपा का एजेंडा है। पांच साल केंद्र में और दो साल राज्य में भाजपा की सरकारों ने प्रशासन और सत्ता का सिर्फ दुरुपयोग करना सीखा।
अब, जब मतदाताओं के सामने जाने का मौका आया है तो वे फरेब के साथ कामों का इंद्रजाल दिखाकर भ्रम फैलाना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की विकास में कभी कोई दिलचस्पी नहीं रही।
देश के कुल आधा दर्जन घरानों में देश की पूंजी समाहित हो गई। जनता की गाढ़ी कमाई बैंकों में जमा हुई, जिसे लेकर बड़े उद्योगपति विदेश भाग गए।
'प्रधानमंत्री के वादों का पूरा होना नामुमकिन'
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के वादों का पूरा होना अब पूरी तरह नामुमकिन हो गया है। इसलिए वे दूसरों की आलोचना तो खूब कर रहे है, लेकिन यह हिसाब नहीं देते कि 2014 में उन्होंने जो वादे किए थे उनका क्या हुआ?
इनकी जगह वे नए-नए मुद्दे उछाल रहे हैं। बिडंबना है कि अब तक शून्य रिपोर्ट कार्ड वाले मुख्यमंत्री भी उन्हीं की भाषा बोल रहे है। उन्होंने कहा, भाजपा नेता चाहे जितनी कवायद करें, मतदाता उनकी रग-रग से वाकिफ हो चला है।