{"_id":"64ca89bc68711f66bc0d06e5","slug":"akhilesh-yadav-says-bjp-is-disturbing-the-social-harmony-for-its-political-agenda-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में हिंसा: अखिलेश यादव बोले, राजनीतिक एजेंडे के लिए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर में हिंसा: अखिलेश यादव बोले, राजनीतिक एजेंडे के लिए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ रही भाजपा
Wed, 02 Aug 2023 10:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:22 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य जल रहे हैं। भाजपा सरकार दंगाइयों को शह देती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार पूरे देश में नफरत की आग फैला रही है। भाजपा अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बुधवार को जारी बयान में कहा कि मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य जल रहे हैं। बरेली में दंगा कराने की साजिश हुई। भाजपा सरकार दंगाइयों को शह देती है और कानून व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों को दंडित करती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, दो किमी के दायरे में भक्तों के लिए होंगे ये विशेष इंतजाम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ईडी ने महाठग शेरपुरिया और करीबियों की 14.54 करोड़ की संपत्ति अटैच की, मर्सिडीज कार भी अटैच
हरियाणा की हिंसा मणिपुर के बाद डबल इंजन सरकार की नाकामी का एक और उदाहरण है। सरकार के रूप में भाजपा का इंजन फेल रहा। केंद्र और प्रदेशों की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।