{"_id":"66e1e78fbc198e66c706d953","slug":"akhilesh-yadav-says-bjp-encountered-the-truth-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले - भाजपा ने सच का एनकाउंटर कर दिया, बड़े नेताओं को भी लिया निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले - भाजपा ने सच का एनकाउंटर कर दिया, बड़े नेताओं को भी लिया निशाने पर
Thu, 12 Sep 2024 12:25 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:25 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि एनकाउंटर के बाद बड़े भाजपा नेताओं से एनकाउंटर को सही साबित करने के लिए बयानबाजी कराई जाती है और जनाक्रोश बढ़ने पर औपचारिक, दिखावटी जांच कराकर मामला रफादफा करवा दिया जाता है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एनकाउंटरों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा राज में एनकाउंटर का एक पैटर्न सेट हो गया है। इसी पैटर्न के दम पर भाजपा ने सच का ही एनकाउंटर कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कहा कि पहले किसी को उठाओ, फिर झूठी मुठभेड़ की कहानी बनाओ। फिर दुनिया को झूठी तस्वीरें दिखाओ। फिर हत्या के बाद परिजनों द्वारा सच बताए जाने पर तरह-तरह के दबाव व प्रलोभन से उन्हें दबाओ।
विज्ञापन
अखिलेश ने आगे कहा कि विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा भंडाफोड़ होने पर अपने दोयम दर्जे के नेताओं को आगे करके शीर्ष नेतृत्व को बचाओ। फिर ‘जिसका दाना-उसका गाना’ वाले संबंधों को निभाने वाले मीडिया को दुष्प्रचार के लिए लगाओ।
विज्ञापन
अखिलेश यहीं नहीं रुके और कहा कि एनकाउंटर के बाद बड़े भाजपा नेताओं से एनकाउंटर को सही साबित करने के लिए बयानबाजी कराई जाती है और जनाक्रोश बढ़ने पर औपचारिक, दिखावटी जांच कराकर मामला रफादफा करवा दिया जाता है।