फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said, workers should be ready to counter the conspiracies of BJP

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की साजिशों का मुकाबला करने के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

Mon, 26 Jun 2023 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Jun 2023 08:39 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जान बूझकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। वह पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को संवैधानिक व्यवस्था से बाहर कर रही है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said, workers should be ready to counter the conspiracies of BJP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी के विरुद्ध भाजपा की ओर से हो रहे षड्यंत्रों से सचेत किया है। उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रम पैदा करने में भाजपा और आरएसएस माहिर है। सपा नेतृत्व को बदनाम करने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ती है। इसलिए एकजुटता के साथ भाजपाई साजिशों का मुकाबला करने के लिए सपा के कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा।

विज्ञापन


सपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जान बूझकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। वह पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को संवैधानिक व्यवस्था से बाहर कर रही है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। नफरत फैलाने की रणनीति को आगे बढ़ा रही है। भाजपा जातीय जनगणना की विरोधी है। सामाजिक न्याय के भी खिलाफ है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसी बड़ी समस्याएं है। भाजपा इनसे ध्यान भटकाकर इस बड़ी लड़ाई को कमजोर करना चाहती है। समाजवादी पार्टी भाजपा के मुकाबले के लिए तैयार है। समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर लोगों का भरोसा है। सपा सरकार में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को बस जन-जन तक पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed