फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said we will reply to BJP in its own language if EC send notice then will be discussed in court

UP: 'मर गया है चुनाव आयोग, नोटिस भेजा तो कोर्ट में होगी बात...', अखिलेश बोले-BJP को उसी की भाषा में देंगे जवाब

Sat, 15 Feb 2025 04:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 04:56 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा। कहा कि चुनाव आयोग मर गया है। नोटिस भेजा तो कोर्ट में बात होगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि BJP को उसी की भाषा में जवाब देंगे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said we will reply to BJP in its own language if EC send notice then will be discussed in court
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : सपा के एक्स हैंडल से...

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने मिल्कीपुर चुनाव से लेकर विभिन्न मुद्दों पर भाजपा को घेरा। उन्होंने बार फिर कहा कि चुनाव आयोग मर गया है। चुनाव आयोग नोटिस भेजेगा तो कोर्ट में बात की जाएगी। वहां हमें अपनी बात और भी तफसील से रखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने महाकुंभ को लेकर 144 साल का भ्रम फैलाया। इससे बड़ा मिस मैनेजमेंट कभी नहीं देखा गया। कहा कि भाजपा की ट्रोलर टीम जिस तरह की भाषा का प्रयोग करेगी, उसे उसकी भाषा में ही जवाब दिया जाएगा। डरी हुई भाजपा, सपा की मीडिया सेल पर हमला कर रही है। 

विज्ञापन

भाजपा तोड़ रही भाषा की मर्यादा

समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मनीष अब समाजवादी मीडिया सेल के हिस्सा नहीं हैं। यदि भाजपा गलत भाषा का प्रयोग करेगी तो सपा भी उसका मुहंतोड़ जवाब देगी। हमनें पहले गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया। भाजपा लगातार भाषा की मर्यादा तोड़ रही है। जब समझौता हो गया था, तब इसको कौन तोड़ रहा है। हमारी सैकड़ों शिकायतें पड़ी हैं। लेकिन, भाजपा पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार का फैलाया हुआ भ्रम बताया

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की ट्रोल टीम सोशल मीडिया पर विपक्ष के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल करेगी, उसी भाषा में हमसे जवाब भी पाएगी। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार सच की आवाज को दबाना चाहती है। कुंभ के 144 साल के मुहूर्त को भाजपा सरकार का फैलाया हुआ भ्रम बताया। साथ ही कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में आयोग की चुप्पी पर सपा के विरोध को लेकर अगर चुनाव आयोग कोई नोटिस भेजता है, तो समाजवादियों को कोर्ट में अपनी बात विस्तार से रखने का मौका मिलेगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को प्रदेश कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। समाजवादी व्यापारी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मनीष अब समाजवादी मीडिया सेल के हिस्सा नहीं हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारी की समस्याएं उठाते रहे हैं।
 

डरी हुई भाजपा, सपा की मीडिया सेल पर भी हमला कर रही

अखिलेश ने कहा कि पिछली बार जब जगन की गिरफ्तारी हुई थी, तब हम पुलिस मुख्यालय पर गए थे। उस समय समझौता हुआ था कि भाजपा के लोग या उनकी ट्रोल टीम भी गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करेगी। लेकिन, भाजपा ने उस समझौता का पालन नहीं किया।

समाजवादी उन्हें उनकी ही भाषा में जवाब देंगे। साथ ही इस संबंध में सपा की एक भी एफआईआर पर कार्रवाई न होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड, जीएसटी और मुनाफाखोरी ने महंगाई बढ़ा दी है। डरी हुई भाजपा, सपा की मीडिया सेल पर भी हमला कर रही है।

तंज कसा-निवेश की जानकारी देने वाली वेबसाइट ही बंद

अखिलेश ने कहा कि निवेश की जानकारी देने वाली सरकारी वेबसाइट ही बंद चल रही है। प्रदेश में निवेश नहीं आया। अगला बजट भी निराश करने वाला होगा। कुंभ में आने वालों की सही संख्या भी सरकार नहीं बता रही है, ताकि आने वाले समय में उसके कुप्रबंधन की पोल न खुल सके। बुजुर्ग स्नान करने नहीं जा सके। भगदड़ में मृतकों की संख्या भी नहीं बता रही है। 

सपा सरकार में हुए कुंभ का आयोजन अच्छे से संपन्न हुआ था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को प्रयागराज में अकबर का किला राज्य सरकार को दे देना चाहिए, ताकि ठीक ढंग से व्यवस्थाएं हो सकें। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों ने भी कुप्रबंधन से परेशान श्रद्धालुओं को आसरा देकर उनकी मदद की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक चीज कुंभ में इस बार हमने भी सीखी कि कपड़े पहनकर स्नान करना चाहिए।
 

भाजपा की टोपी पहन ले पुलिस

अखिलेश ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। उसे भाजपा की टोपी पहन लेनी चाहिए।

सीएम को भ्रमित कर रहे उनके अफसर

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके अधिकारी भ्रमित कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें बधाई।
 

उदय प्रताप सिंह ''चरागे दैर'' से सम्मानित

इस अवसर पर सपा के पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह के जीवन पर बनी डाक्युमेंट्री फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया। उन्हें मिर्जा गालिब की पुण्यतिथि पर ''चरागे दैर'' सम्मान से भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उदय प्रताप सिंह की रचनाओं को समाजवादी आंदोलन को नई दिशा देने वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed