फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: The time required for SIR has not been extended, the Election Commission is working at th

अखिलेश यादव बोले: एसआईआर के लिए जरूरी समय नहीं बढ़ाया गया, भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग

Sun, 30 Nov 2025 08:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 30 Nov 2025 08:29 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह संस्था भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: The time required for SIR has not been extended, the Election Commission is working at th
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। आयोग ने 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक एसआईआर का समय बढ़ाकर कोई अपेक्षित काम नहीं किया है। समाजवादी पार्टी ने एसआईआर की समयावधि तीन महीने बढ़ाने की मांग की थी।

विज्ञापन


इस व्यवहारिक और उचित मांग पर चुनाव आयोग ने कोई ध्यान नहीं दिया। उसे मतदाताओं की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रदेश में एक महीने के अंदर लगभग 16 करोड़ मतदाताओं की गणना और सत्यापन संभव नहीं है। बीएलओ पर काम का अतिरिक्त दबाव है, जिसका असर उनकी शारीरिक व मानसिक स्थिति पर पड़ता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन स्थितियों में यह आशंका होती है कि चुनाव आयोग को अपनी साख, चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता की परवाह नहीं रह गई है। वह भाजपा सरकार के इशारे पर काम करने वाली संस्था बन गई है। बिहार में एसआईआर के दौर में लाखों लोग मताधिकार से वंचित रह गए। शक यही होता है कि कहीं उत्तर प्रदेश में भी होने वलो चुनावों के मद्देनज़र विपक्षियों के वोट काटने की साजिश तो नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक उत्तर प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा बीएलओ की मौत हो चुकी है। मतदाता वोट डालने से वंचित न रहें, इसके लिए चुनाव आयोग को भाजपा की किसी भी साजिश से सावधान रहना चाहिए।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed