{"_id":"682b518522ffbf76be0d87d2","slug":"akhilesh-yadav-said-people-of-the-state-are-not-getting-electricity-the-roster-is-being-completed-only-on-pa-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले: प्रदेशवासियों को नहीं मिल रही है बिजली, सिर्फ कागजों पर ही रोस्टर हो रहा है पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले: प्रदेशवासियों को नहीं मिल रही है बिजली, सिर्फ कागजों पर ही रोस्टर हो रहा है पूरा
Mon, 19 May 2025 09:13 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 19 May 2025 09:13 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: यूपी में बिजली कटौती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यूपी में सिर्फ कागजों पर रोस्टर पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट से आमजन बेहाल है। भाजपा सरकार ने बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा जब से सत्ता में है, उसने बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान बिजली की अघोषित कटौती और ट्रिपिंग कष्टदायी साबित हो रही है। भाजपा ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था। हालत यह है कि सरकार बड़े शहरों को भी 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों का तो ज्यादा बुरा हाल है।
विज्ञापन
पूरी सरकार कागजों पर ही बिजली का रोस्टर पूरा कर रही है। भाजपा सरकार के आठ साल के कार्यकाल में प्रदेश में एक भी पावर प्लांट नहीं लगाया गया। आज जो भी बिजली मिल रही है, वह सपा सरकार में लगाए गए बिजली घरों की बदौलत है। भाजपा सरकार अपनी कमियां छुपाने के लिए बिजली भी निजी कंपनियों को सौंपने पर तुली हुई है। जनता को भाजपा सरकार की अकर्मण्यता की बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन