{"_id":"65c8d24bf8eae5131e017bb4","slug":"akhilesh-yadav-said-our-government-developed-ayodhya-mathura-and-varanasi-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले: हमारी सरकार ने कराया अयोध्या, मथुरा और वाराणसी का विकास, पूरे देश में बनी यूपी की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले: हमारी सरकार ने कराया अयोध्या, मथुरा और वाराणसी का विकास, पूरे देश में बनी यूपी की पहचान
Sun, 11 Feb 2024 07:27 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 11 Feb 2024 07:27 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी का विकास समजावादी सरकार में ही हुआ है। पूरे दुनिया में यूपी की बेहतर इमेज उनके कामों से बनी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की राजनीति करती है। समाजवादी सरकारों ने प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास किया। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, नौकरी रोजगार को बढ़ाने का काम किया। उत्तर प्रदेश को नई पहचान दी। शहरों और गांवों को खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि समाजवादी सरकार में किए गए कामों से यूपी की पहचान पूरी दुनिया में हुई। जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से यूपी का विकास मानो खो गया। भाजपा ने विकास कार्यों को बर्बाद कर दिया। भाजपा ने यूपी को पीछे ढकेल दिया। आज यूपी की चर्चा विकास के बजाय बढ़ते अपराधों, उत्पीड़न, चरम पर पहुंची महंगाई, बेरोजगारी और अन्य वजहों से हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में अयोध्या में अंडरग्राउंड बिजली केबिल बिछाने के साथ मेडिकल कॉलेज निर्माण, अयोध्या व फैजाबाद में 300 इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण के साथ लोहिया योजना के तहत समग्र गांवो का विकास किया गया। समाजवादी सरकार ने ही अयोध्या में भजन स्थल का निर्माण कराया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परिक्रमा पथ के किनारे पौराणिक वृक्ष लगाए गए। घाटों पर चेंज रूम के निर्माण के साथ प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण किया गया। अयोध्या में संत नृत्य गोपाल दास के मठ के सामने बड़ी सीसी रोड का निर्माण कराया गया। मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का भी विकास कराया गया।
वृंदावन को ए ग्रेड की नगर पालिका बनाया गया। गोवर्धन विधानसभा में तहसील बनी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में वाराणसी में वरुणा नदी पर कई पुलों का निर्माण हुआ। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा का एक ही काम है समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताना और समाजवादी निर्माण कार्यों को अपने नेताओं का नाम देना। आने वाले चुनाव में आम मतदाता भाजपा को सबक सिखाएगी।