फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said If any incident happens with SP MP Ramji Lal Suman, then CM Yogi will be responsible.

UP: बसपा सरकार में मंत्री रहे दद्दू प्रसाद सपा में शामिल, अखिलेश बोले- आगे बढ़ेगी पीडीए की लड़ाई

Mon, 07 Apr 2025 09:19 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Apr 2025 09:19 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा अपनी योजनाओं की असफलता को छिपाने के लिए सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said If any incident happens with SP MP Ramji Lal Suman, then CM Yogi will be responsible.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दद्दू प्रसाद सोमवार को समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दद्दू प्रसाद के आने से पीडीए की लड़ाई आगे बढ़ेगी। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सांप्रदायिक राजनीति कर रही है। साथ ही कहा कि पीडीए के साथ भेदभाव के लिए मनुस्मृति जिम्मेदार है।
विज्ञापन


सपा के प्रदेश मुख्यालय पर अखिलेश ने दद्दू प्रसाद, जगन्नाथ कुशवाहा, देव नागर, सलाउद्दीन समेत बसपा छोड़कर आने वाले सभी नेताओं का स्वागत है। भाजपा पर हमलावर सपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की मुद्रा योजना नाकाम हो गई है। सरकार का दावा है कि 52 करोड़ लोगों को पैसा गया। अगर पैसा पाने वालों ने दो लोगों को भी रोजगार दिया होता तो देश में बेरोजगारी शून्य हो गई होती। उन्होंने सवाल उठाया कि मुद्रा योजना में बांटे गए 33 लाख करोड़ रुपये किसके खाते में गया? क्या लाभार्थियों में किसी ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया? कितना जीएसटी आया? ऐसा तो नहीं कि सरकार ने पूरा पैसा अपने लोगों को दे दिया?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार लाएगी नया अधिनियम, जल्द मिलेगी घरौनी में संशोधन की सुविधा; पढ़ें पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में लू की चेतावनी, कई जिलों में पारा 40 पार; सरकार ने जारी किया अलर्ट...बनेंगे कोल्ड रूम

 
 

रामजी लाल के अपमान के लिए सीएम होंगे जिम्मेदार
अखिलेश ने कहा कि अगर सपा के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन या किसी अन्य नेता के साथ कोई घटना होती है या उन्हें अपमानित किया जाता है तो मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। रामजी लाल सुमन को धमकी देने वालों का सीएम से जातीय कनेक्शन है। इसीलिए उन पर कार्रवाई नहीं हो रही। जैसे हिटलर के जमाने में ट्रूपर्स होते थे, वैसे ही सीएम ने अंडरग्राउंड फौज बनाई है, जो लोगों को अपमानित कर रही है।

रेखा गुप्ता की टिप्पणी पर बोले- यही भाजपा का चाल-चरित्र
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की तीखी टिप्पणी पर अखिलेश ने कहा कि यही भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा है। साथ ही कहा कि सपा सरकार बनने पर जनेश्वर मिश्र पार्क में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा सभी के नाम की पट्टिकाएं हटाई जाएंगी। लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के बराबर दो समाजवादी महापुरुषों की प्रतिमा लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed