फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heat rises in the state, mercury crosses 40 degrees in many districts; Government issues alert, cold rooms

Weather In UP: प्रदेश में लू की चेतावनी, कई जिलों में पारा 40 पार; सरकार ने जारी किया अलर्ट...बनेंगे कोल्ड रूम

Mon, 07 Apr 2025 08:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Apr 2025 08:41 AM IST
सार

UP Weather Update: यूपी में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी की तपिश बढ़ गई है। दिल्ली और आगरा से सटे दस जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 

 

विज्ञापन
UP: Heat rises in the state, mercury crosses 40 degrees in many districts; Government issues alert, cold rooms
यूपी में पड़ रही है भीषण गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Today Weather In UP: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। पश्चिमी यूपी और दिल्ली से सटे कई जिले लू की चपेट में हैं। अगले दो दिनों तक फिलहाल तीखी धूप और गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली। रात के पारे में भी बढ़ोतरी आएगी। रविवार को प्रदेश के लगभग 10 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को आगरा और दिल्ली से सटे जिलों गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में लू के थपेड़े चलने की चेतावनी जारी किया है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 8 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से पुरवाई हवाएं चलेंगी और पूर्वी यूपी व तराई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ेंः-  Heat Wave: उत्तर भारत में गर्मी का कहर, 21 शहरों में पारा 42°C से ऊपर; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल

तेज धूप में दहकी हवा, गर्मी ने पकड़ा जोर

राजधानी में रविवार को गर्मी से लोग बेचैन रहे। छुट्टी का दिन होने के बावजूद चिलचिलाती धूप और गर्म हवा ने लोगों को घर से बाहर निकलने से रोके रखा। यही वजह थी कि दिन भर सड़कें रविवार को सूनी नजर आईं। रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है। बीती रात में न्यूनतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई, लेकिन राहत के नाम पर कुछ महसूस नहीं हुआ।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि राजधानी क्षेत्र में अगले दो दिन तक गर्मी यूं ही बरकरार रहेगी। मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। राहत की बड़ी उम्मीद भी नहीं है। अगले दो दिन में अधिकतम तापमान पर पारे के 40 डिग्री के पार चले जाने के आसार हैं। 8 अप्रैल के बाद मौसम में थोड़े बहुत बदलाव के संकेत हैं।

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 38.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, रात का पारा 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

लखनऊ की हवा का हाल

राजधानी के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल की हवा हरे यानी अच्छे श्रेणी में रही। गोमतीनगर, बीबीएयू और अलीगंज की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में तो लालबाग और तालकटोरा की हवा नारंगी यानी सेहत के लिए खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

  • कुकरैल - 64 - हरा- अच्छा
  • गोमतीनगर- 104 - पीला- मध्यम
  • बीबीएयू- 108 - पीला- मध्यम
  • अलीगंज- 163 - पीला- मध्यम
  • लालबाग- 212 - नारंगी- खराब
  • तालकटोरा - 236 - नारंगी- खराब

हीट वेव पर अलर्ट, अस्पतालों में कोल्ड रूम बनेंगे

हीट वेव पर अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। अस्पतालों में कोल्ड रूम बनाए जा रहे हैं। ओआरएस काउंटर भी बनाए जाएंगे। इसे लेकर शासन से निर्देश जारी हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस बार पिछले वर्ष से अधिक तापमान बढ़ने की आशंका है। ऐसे में अस्पतालों में पुख्ता इलाज के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सभी अस्पतालों में कोल्ड रूम में बनाए जा रहे हैं, जहां हीट वेव से प्रभावित लोगों का इलाज किया जाएगा।
सीएचसी स्तर पर कोल्ड रूम में एसी-कूलर लगाने के निर्देश मिले हैं, ताकि प्रभावित लोगों को उनके घर के नजदीक केंद्र पर समुचित इलाज मिल सके। आईसपैक भी रिजर्व रखने को कहा गया है।

बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु के मुताबिक, कोल्ड रूम में सभी जरूरी दवाओं के इंतजाम किए गए हैं। ठाकुरगंज अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक, सात बेड का कोल्ड रूम बनाने संग आईसपैक समेत दवाओं के पुख्ता इंतजाम कोल्ड रूम में किए गए हैं।

एसी-कूलर लगाया जा रहा है
सभी सीएचसी में कोल्ड रूम बनाने के लिए प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहां एसी-कूलर भी लगाया जा रहा है, ताकि प्रभावित लोगों का इलाज किया जा सके।- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ

Hindi Headline: Weather In UP: {Add text} SAAR: UP Weather Update: {Add text} Vistar: Today Weather In UP: {Add text}
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed