फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: Government agencies are being misused to defame opposition leaders

Lucknow News : सपा ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मैनपुरी के डीएम, एसपी समेत कई अफसरों को हटाने की मांग की

Tue, 19 Mar 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Mar 2024 12:06 AM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर किया। नौजवानों, किसानों और व्यापारियों का शोषण किया। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर देश भर में वसूली की। भाजपा भ्रष्टाचार के नए तरीके से खुद मालामाल होती रही।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: Government agencies are being misused to defame opposition leaders
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए डीएम, एसपी समेत कई अधिकारियों को हटाने की चुनाव आयोग से मांग की है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव की दृष्टि से मैनपुरी के डीएम अविनाश कृष्ण, एडीएम रामजी मिश्रा, एसडीएम संध्या शर्मा, एसपी विनोद कुमार, सीओ करहल संतोष कुमार, इंस्पेक्टर करहल ललित भाटी, एसएसआई थाना किशनी मैनपुरी अंकित कुमार को तत्काल जिले से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है।

विज्ञापन


बता दें कि मैनपुरी से डिंपल यादव सपा की प्रत्याशी हैं। सपा ने मैनपुरी में तैनात इन अधिकारियों पर भाजपा एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत करने गए प्रतिनिधिमंडल में केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने अपने ज्ञापन में भाजपा नेताओं के इशारे पर मैनपुरी में अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार प्रथम की नियुक्ति पर भी आपत्ति की है और उनके तत्काल स्थानांतरण की मांग की है। उन्होंने आयोग को बताया कि मैनपुरी में हमेशा एक ही अपर पुलिस अधीक्षक की तैनाती रही है, हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव प्रभावित करने की नीयत से अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा : विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए हो रहा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के दस वर्षों में जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्रस्त रही है। भाजपा ने देश में संगठित रूप से नए तरीके के भ्रष्टाचार का रास्ता बनाया। सरकारी एजेंसियों का प्रयोग विपक्षी दलों को बदनाम करने और भाजपा को मजबूत करने के लिए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर किया। नौजवानों, किसानों और व्यापारियों का शोषण किया। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर देश भर में वसूली की। भाजपा भ्रष्टाचार के नए तरीके से खुद मालामाल होती रही। चुनावों में धन-बल का दुरुपयोग किया, वहीं दूसरी तरफ देश का नौजवान व किसान बेरोजगारी और गरीबी से तंग आकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वादा करने के बाद किसानों को उनकी फसलों की एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया। विभागों में लाखों पद खाली होने के बावजूद नौकरियों में भर्ती नहीं की। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सत्ता से हटेगी, तभी नौजवानों को नौकरी मिलेगी। तभी किसानों की मांग पूरी होगी और व्यापारियों को राहत मिलेगी।

मृतक शिक्षक के परिजनों को पांच करोड़ दे सरकार : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर में मृतक शिक्षकों के परिवारीजनों को 5 करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने एक्स के जरिये कहा कि भाजपा शासन का अहंकार धीरे-धीरे प्रशासन पर भी आने लगा है। पहले भी एक सिपाही ने लोगों की हत्या की थी और आज फिर फर्जी एनकाउंटर करवाने वाली भाजपा सरकार ने पुलिस व्यवस्था तक में कुछ लोगों को हिंसक बना दिया है।



सछास ने बनाए हरियाणा, पंजाब और एमपी में प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी छात्र सभा ने हरियाणा प्रदेश इकाई का अध्यक्ष राव ब्रमेंद्र सिंह (रेवाड़ी), पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह (लुधियाना) और मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष प्रियम द्विवेदी (सागर) को नामित किया है। यह जानकारी सछास के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed