Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: Election Commission is Jugaad Commission, SP will start village chalo campaign after Pitr

अखिलेश यादव बोले: चुनाव आयोग है जुगाड़ आयोग, पितृ पक्ष के बाद सपा शुरू करेगी गांव चलो अभियान

Sat, 06 Sep 2025 11:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Sep 2025 11:07 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से चुनाव आयोग पर हमला किया है। उन्होंने कहा वोट चोरी के मुद्दे पर तंज किया। 
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: Election Commission is Jugaad Commission, SP will start village chalo campaign after Pitr
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग का नाम ही बदल दिया। उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर तंज कसते हुए इसे भाजपा सरकार का जुगाड़ आयोग बताया। साथ ही समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र के पुनगरा और भरखरा गांव में शनिवार को आए कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में वोट चोरी के मामले पर कहा कि जिले के एक नेता कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर बड़े अधिकारी बन गए। इसके बाद जनता को गुमराह कर विधायक बन गए फिर मंत्री भी बन गए। वह सपा पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। सरकार उस समय के अफसरों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है, जब प्रदेश में सपा की सरकार थी। उनका जो जुगाड़ आयोग है उससे कहें कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे। यदि कार्रवाई नहीं होती है तो यह मान लेना कि उन्होंने (असीम अरुण) यह बात सही नहीं कही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि सरकार प्रतिदिन दो करोड़ रुपये का टोल टैक्स वसूल रही है। इसके बाद भी एक्सप्रेसवे की दशा नहीं सुधर रही है। इस सरकार में काऊ मिल्क प्लांट, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, राजकीय मेडिकल कॉलेज, कॉडियोलॉजी और इंजीनियरिंग काॅलेज सब बर्बाद हो गए। बिहार चुनाव को लेकर कहा कि बिहार की जनता निष्पक्ष चुनाव चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पितृ पक्ष के बाद सपा शुरू करेगी गांव चलो अभियान
 सपा पितृ पक्ष के बाद प्रदेश में गांव चलो अभियान प्रारंभ करेगी। इसमें वरिष्ठ पदाधिकारी गांवों में जाकर रात्रि विश्राम करेंगे। पीडीए चौपाल लगाएंगे और लोगों को सपा के पक्ष में लामबंद करेंगे। जातीय आधार पर अधिकारियों की तैनाती का मुद्दा भी उनके सामने रखेंगे। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा आम चुनाव की मतदाता सूचियों पर नजर रखने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को तैयार करेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची को लेकर सजग रहने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed