{"_id":"67c4230516dd8254300b3a71","slug":"akhilesh-yadav-said-economy-is-on-verge-of-destruction-due-to-bjp-wrong-policies-young-investors-affected-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'भाजपा की गलत नीतियों से तबाही के कगार पर अर्थव्यवस्था...', अखिलेश बोले- सबसे ज्यादा युवा निवेशक प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'भाजपा की गलत नीतियों से तबाही के कगार पर अर्थव्यवस्था...', अखिलेश बोले- सबसे ज्यादा युवा निवेशक प्रभावित
Sun, 02 Mar 2025 02:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:51 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से अर्थव्यवस्था तबाही के कगार पर है। इससे सबसे ज्यादा युवा निवेशक प्रभावित हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाही के कगार पर पहुंचा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। शेयर मार्केट की भारी गिरावट से सबसे ज्यादा युवा निवेशक प्रभावित हुए हैं। उनकी गाढ़ी कमाई निवेश करने के बाद बढ़ने के बजाय कम हो गई।
विज्ञापन
अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि शेयर मार्केट में लगातार गिरावट के पीछे भ्रामक एप और शेयर की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े चालाक तंत्र का खेल है। शेयर मार्केट में गिरावट का असर अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र पर पड़ेगा।
विज्ञापन
युवा पीढ़ी का ये नुकसान ईएमआई पर लिए गए घरों और सामानों पर भी पड़ेगा। भुगतान न मिल पाने की स्थिति में लोन देने वाले बैंक और फाइनेंस कंपनियां भी इस गिरावट की चपेट में आ जाएंगी। अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के चमोली में बीआरओ के कैंप पर ग्लेशियर टूटने से मजदूरों की मौत पर शोक जताया है।
विज्ञापन
रमजान का मकसद बुराइयों से बचना
अखिलेश यादव ने देशवासियों को माह ए रमजान की बधाई देते हुए कहा है कि इस मुबारक माह में हमदर्दी और सब्र की सीख मिलती है। इस माह में अल्लाह अपनी रहमतों और बरकतों की बारिश करता है। रमजान का मकसद बुराइयों से बचना और नेकियों पर चलना भी है।