UP News: 'तीस मार खां हैं सीएम योगी...' अखिलेश यादव बोले- बीजेपी की स्ट्रेटजी किसी को वोट ही ना डालने दो
अकिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे सीएम 'तीस मार खां हैं'। अब चौरसिया समाज ने संकल्प लिया है कि पान पर चर्चा करके भाजपा का सफाया करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शिव प्रसाद चौरसिया को याद किया। उन्होंने लखनऊ स्थित रिवर फ्रंट पर उनका स्मारक बनाकर उन्हें सम्मान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि चौरसिया समाज ने संकल्प लिया है कि हम सब लोग मिलकर पान पर चर्चा करेंगे।
दरअसल सपा मुखिया ने प्रेस वार्ता आयोजित की थी। इस मौके पर उन्होंने सबसे पहले प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी। इसके बाद सूबे की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां हैं। कहा कि उन्हें 30 से बड़ा प्रेम है। तंज कसते हुए कहा कि मरे कितने लोग 30। कारोबार कितने का हुआ 30 करोड़। पूरे प्रदेश को कितना होगा 30*10 हजार करोड़।
ये भी पढ़ेंः- UP Police Bharti: 12048 महिलाएं पहनेंगी वर्दी, फाइनल रिजल्ट जारी; यहां देखें मेरिट लिस्ट से लेकर हर अपडेट
बीजेपी ने नई स्ट्रेटजी बनाई किसी को वोट ही ना डालने दो
अखिलेश यादव ने कहा कि अब चौरसिया समाज पान पर चर्चा करके प्रदेश से भाजपा का सफाया करेगी। कहा कि पिछड़ा, दलित, आदिवासी, आधी आबादी और तमाम हमारे अल्पसंख्यक भाई ये मन बना चुके हैं कि पीडीए की ताकत को आगे बढ़ाएंगे। अभी ये मुस्लिम समाज के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। आने वाले समय में PDA समाज के खिलाफ नफरत फैलाएंगे। बीजेपी ने तो नई स्ट्रेटजी बनाई है कि किसी को वोट ही ना डालने दो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.