फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: BJP has ruined UP in eight years, investment claims are hollow; farmers are in trouble

अखिलेश यादव बोले: भाजपा ने आठ सालों में किया है यूपी को बर्बाद, निवेश के दावे खोखले; संकट में किसान

Mon, 24 Mar 2025 10:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Mar 2025 10:29 PM IST
सार

Akhilesh Yadav said: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आठ सालों में बर्बाद किया गया है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: BJP has ruined UP in eight years, investment claims are hollow; farmers are in trouble
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आठ साल में उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। आज उत्तर प्रदेश में बहन, बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अन्याय व अत्याचार चरम पर है। भाजपा ने 8 साल में उत्तर प्रदेश को जंगलराज में तब्दील कर दिया है। हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा की सरकार में जनता को कुछ नहीं मिला। प्रदेश में जबर्दस्त भ्रष्टाचार है। लूट और अपराध की बाढ़ है। यूपी में अपराधियों का साम्राज्य हो गया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बलिया के रसड़ा में एक युवती के हाथ बांधकर हत्या के बाद पेड़ पर लटकाने की भयावह तस्वीर आई है। जुल्म और गुनाह के मामले में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जिस तरह हाथ बांधे खड़ी है, अपराधियों का यह दुस्साहस उसी का नतीजा है। किसान आर्थिक संकट में है। निवेश का दावा खोखला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारी और भाजपा के नेता मिलकर उत्तर प्रदेश को लूट रहे हैं। पुलिस प्रशासन पर दबाव डालकर गलत काम और अन्याय कर रहे हैं। जनता बेहाल है, महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग त्रस्त है। स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं पूरी तरह से चौपट हो चुकी हैं। अस्पतालों में दवाई और इलाज नहीं मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त स्टाफ नहीं है। भाजपा ने शिक्षण संस्थानों को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि गांव-गांव में पढ़ा लिखा नौजवान खाली घूम रहा है और उसके हाथ में काम नहीं है। नौकरी व रोजगार हर क्षेत्र में भेदभाव हो रहा है। उत्तर प्रदेश के इस हालात के लिए मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed