फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said BJP has no problem with the destruction of farmers

किसानों की तबाही से भाजपा को लेना-देना नहीं, लगातार कर रही इनके साथ छलः अखिलेश

Wed, 15 Jul 2020 09:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 15 Jul 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav said BJP has no problem with the destruction of farmers
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को किसानों की तबाही से कोई परेशानी नहीं है। वह लगातार किसानों से छल कर रही है। कोरोना संकट के बहाने वह बड़े उद्यमियों की दिक्कतें दूर करने में ही व्यस्त है। पिछले दिनों बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के संकट से हुए नुकसान से किसान उबर नहीं पाए थे कि बाढ़ और टिड्डी दल के प्रकोप ने उनकी परेशानियों में भारी वृद्धि कर दी है।

विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की फसलों की कहीं खरीद नहीं हुई। बहुत जगहों पर तो क्रय केंद्र ही नहीं खुले। जहां खुले थे, वहां किसान को किसी न किसी बहाने से ऐसे परेशान किया गया कि वह बिचौलियों और आढ़तियों को ही उत्पाद बेच दें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों का हित करने के नाम पर भाजपा सरकार ने डीजल के दाम बढ़ा दिए, जिसकी खेती-किसानी में बहुत जरूरत होती है। बिजली के दाम भी बढ़ाए दिए गए। गन्ना किसानों का 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा गन्ना मूल्य बकाया है। मंडियों को लेकर भी भाजपा सरकार गंभीर नहीं है। बिचौलियों के लिए उन्हें ही समाप्त किया जा रहा है। पूरे देश में खुले बाजार का किसान क्या ओढ़ेगा, क्या बिछाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात से किसानों को भारी क्षति पहुंची है। सपा ने किसानों को मुआवजे में देने की मांग उठाई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने मौन साध लिया। बुंदेलखंड व बृज क्षेत्र में सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या कर ली। आकाशीय बिजली गिरने से भी कई लोग मारे गए। किसान की आय दोगुनी करने का दावा 2022 तो छोड़िए 2024 तक भी नाउम्मीदी ही रहेगा। किसानों को उत्पादन लागत भी नहीं मिल रही है। 


अखिलेश ने कहा कि देवरिया, बहराइच समेत कई जिलों में बाढ़ से हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। भाजपा सरकार किसानों की तत्काल मदद करने की जगह अभी नुकसान के आंकलन के फेर में ही पड़ी है। किसान को कुछ नही देने का यह अच्छा बहाना है। इधर, प्रदेश में टिड्डियों का भी जबर्दस्त हमला हुआ। हजारों बीघा फसल वे देखते-देखते सफाचट कर गईं। सरकार सिर्फ  ढोल पीटने और शोर मचाकर उन्हें भगाने में ही अपना कौशल दिखाती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed