फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: BJP government can take away the right to vote, BJP is a big threat to democracy

अखिलेश यादव बोले : वोट देने का अधिकार छीन सकती है भाजपा सरकार, भाजपा लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा

Sat, 19 Aug 2023 05:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 19 Aug 2023 05:07 AM IST
सार

जिस तरह सरकार चुनाव आयोग को अपने नियंत्रण में लेकर उस पर हस्तक्षेप करके पहले की व्यवस्था बदल कर पूरा कंट्रोल कर रही है, उससे यह बात साफतौर पर जाहिर होती है। भाजपा लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बन गई है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: BJP government can take away the right to vote, BJP is a big threat to democracy
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार से लोकतंत्र को खतरा है। संविधान को खतरा है। भाजपा की सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उससे आने वाले दिनों में वोट देने का अधिकार भी छीन सकती है। जिस तरह सरकार चुनाव आयोग को अपने नियंत्रण में लेकर उस पर हस्तक्षेप करके पहले की व्यवस्था बदल कर पूरा कंट्रोल कर रही है, उससे यह बात साफतौर पर जाहिर होती है। भाजपा लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बन गई है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष शुक्रवार को खजूरगांव स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं। एम्स लालगंज में बनना तय था। उसे रायबरेली ले जाया गया। जब समाजवादियों ने भारत सरकार को जमीन दी तो रायबरेली में एम्स बना। एम्स, रेल कोच कारखाना सहित तमाम प्रोजेक्ट समाजवादियों की देन है। भाजपा ने एम्स विकास के लिए बजट नहीं दिया। एंबुलेंस और 100 नंबर सेवा को खराब कर दिया। सड़कों पर नए ट्रैफिक अफसर आ गए हैं, जो दिन में नहीं रात में दिखाई देते हैं। सुनने को मिला है कि सांड अब मंत्रियों को भी घेर लेते हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार कोई काम नहीं कर रही है। आने वाले समय में इंडिया गठबंधन और पीडीए मिलकर एनडीए को बाहर कर देगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज करते हुए कहा कि भगवान का नाम लेकर झूठ बोला जा रहा है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों के घर में खुशहाली नहीं आई। बेटे को नौकरी नहीं है। किसानों को सम्मान निधि देकर गुमराह किया जा रहा है। करोड़ों नौकरियां देने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ। गरीबों को मिलावटी तेल दिया गया। 100 रुपये के राशन पर सरकार वोट लेना चाह रही है। इंडिया और पीडीए गठबंधन देश को खुशहाली के रास्ते पर लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली को बनाएंगे ट्रिपल वीआईपी
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को बांदा और फतेहपुर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर लखनऊ लौट रहे थे। उनकी लोक जागरण यात्रा के गेगासों पहुंचने पर सपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, सपा नेता दिव्यांबर सिंह ने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। बातचीत के दौरान मीडिया ने अखिलेश से सवाल पूछा कि उनकी सरकार बनती है तो रायबरेली को क्या पैकेज मिलेगा, इस पर अखिलेश ने कहा कि रायबरेली पहले से वीआईपी है। अब तो वीवीआईपी है। उनकी सरकार बनेगी तो वह रायबरेली को ट्रिपल वीआईपी बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed