फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said, at the time of independence, the Sangh Parivar did not raise the slogan of Quit India

Lucknow News :अखिलेश ने कसा नियमावली पर तंज, अब नियम आएगा, टमाटर खाकर विधानसभा में आना मना है

Thu, 10 Aug 2023 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Aug 2023 12:12 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी के सभी विधायकों और पदाधिकारियों ने अगस्त क्रांति के महानायकों के अधूरे सपनों को पूरा करने और पीडीए (इंडिया) के 11 संकल्पों को पूरा करने की शपथ ली।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said, at the time of independence, the Sangh Parivar did not raise the slogan of Quit India
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा की नई नियमावली पर तंज कसा है। अखिलेश ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि लगता है यूपी विधानसभा में प्रतिबंध के लिए अब और कुछ नियम आएंगे। उन्होंने कहा कि टमाटर खाकर आना मना, सांड पर बात नहीं करना, जनहित व सौहार्द के मुद्दे उठाना मना, स्मार्ट सिटी पर सवाल नहीं, बेरोजगारी व महंगाई शब्द का प्रयोग मना, जातीय जनगणना और पीडीए पर सांकेतिक भाषा में भी बात करना मना जैसे नियम आएंगे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा, महात्मा गांधी के सपने आज भी अधूरे, समाजवादी करेंगे पूरे, लिए 11 संकल्प
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी के सभी विधायकों और पदाधिकारियों ने अगस्त क्रांति के महानायकों के अधूरे सपनों को पूरा करने और पीडीए (इंडिया) के 11 संकल्पों को पूरा करने की शपथ ली। इसमें समाजवाद लाने, भाजपा को हटाकर विश्व में भारत के लोकतंत्र को ऊपर ले जाने और इसका मान बढ़ाने के संकल्प प्रमुख रहे। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि महात्मा गांधी और उनके सहयोगियों व समाजवादियों ने जो सपने देखे थे, वे अधूरे रह गए हैं। हम 11-सूत्रीय संकल्पों के साथ देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान देश को दिया था, उस संविधान को आज सत्ता में बैठे लोग कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने आजादी के आंदोलन में भाग लेने के बजाय उसके बहिष्कार का काम किया था। भाजपा राज में रोजगार के क्षेत्र में और लोकतांत्रिक देशों की गिनती में लोगों को सामान्य सुविधाओं के सूचकांक में हमारी स्थिति दयनीय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर की र्थव्यवस्था बनाने के लिए अपने तंत्र पर भरोसा नहीं, बल्कि इसके लिए एक अमेरिकी कंपनी को 300 करोड़ रुपये देने जा रहे हैं। सदन के अंदर भी पूछे गए सवालों का सटीक जवाब देने के बजाय सीएम इधर-उधर की बातें बतियाने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीए के 11 संकल्प
कार्यक्रम में कवि और वरिष्ठ सपा नेता उदय प्रताप सिंह ने 11- सूत्रीय संकल्प पत्र पढ़ा, जिसे सभी ने दुहराया। ये संकल्प थे-खुशहाल यूपी खुशहाल इंडिया बनाकर रहेंगे। समाज में धार्मिक सद्भाव, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व को बढ़ाएंगे। संविधान बचाएंगे, सामाजिक न्याय, सस्ती और समान शिक्षा की व्यवस्था करेंगे।

जाति आधारित जनगणना करवाएंगे। गरीबी हटाने, रोजगार लाने और अमीरी-गरीबी का फासला कम करने के लिए आजीवन संघर्ष करेंगे। पर्यावरण संरक्षण करेंगे और ध्वनि प्रदूषण कम करेंगे। श्रमिक व किसान को अर्थव्यवस्था के केंद्र में लाएंगे। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकार दिलाएंगे। धरती बचाने के हिमालय, वृक्ष और नदियां बचाएंगे।


आजादी के समय संघ परिवार ने नहीं लगाया भारत छोड़ो का नारा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये संघ परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में जिन्होंने भारत छोड़ो का नारा नहीं लगाया था,, वो उसी की भरपाई में आज यह नारे लगा रहे हैं। भाजपा के राज में जो लोग पहले से भगाए गए हैं, वो पहले से जाकर किसी और के आने के लिए तंबू तैयार करने वाले लोग हैं। यह है भाजपा का अपने लोगों को ''भारत छुड़वाया आंदोलन।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed