फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav's taunt on twiter Some people left like 2000 notes

अखिलेश यादव का तंज: कुछ लोग चले गए 2000 की नोटों की तरह, इशारा पार्टी छोड़ने वालों की तरफ

Mon, 24 Jul 2023 04:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Jul 2023 04:32 PM IST
सार

अखिलेश यादव का एक ट्वीट सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल है। इस ट्वीट में उन्होंने सपा छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने वाले नेताओं की तुलना 2000 के नोट से की है। 
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav's taunt on twiter Some people left like 2000 notes
अखिलेश ने ट्वीट के साथ यह फेसबुक पोस्ट भी शेयर की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिलेश यादव ने फेसबुक पोस्ट और ट्वीट के जरिए उन नेताओं पर तंज किया जो हाल ही में सपा को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। सोमवार की दोपहर को किए अपने किए ट्ववीट में उन्होंने लिखा कि 'कुछ लोग चले गए 2000 की नोट की तरह'। इस ट्वीट आने के बाद सोशल मीडिया में कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ उनके पक्ष में रीट्वीट हुए तो कुछ ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। 

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि अखिलेश का यह ट्वीट उन बीजेपी नेताओं पर किया गया तंज है जो पिछले कुछ दिनों से बारी-बारी करके सपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। सोमवार को सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली। सैनी के अलावा कुछ पूर्व सपा विधायक भी पाला बदलकर उस खेमे से इस खेमे में आ गए हैं।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व सपा विधायक दारा सिंह ने पार्टी छोड़ी थी। तब पार्टी प्रवक्ताओं ने इसे विश्वासघात करार दिया था। विधायकों और पूर्व मंत्रियों के अलावा 2022 में सपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले ओपी राजभर भी एनडीए का हिस्सा बन चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed