फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav's sharp attack: Health services in bad condition under BJP government

बोले अखिलेश यादव: प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, स्वास्थ्य मंत्री दूसरे प्रदेशों के चुनाव प्रचार में व्यस्त

Mon, 18 Sep 2023 07:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 18 Sep 2023 07:45 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार ने जैसे जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है, जनता भी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को वैसे ही छोड़ देगी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav's sharp attack: Health services in bad condition under BJP government
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। अस्पतालों में अराजकता है। इलाज और दवा के बगैर मरीज भटकते रहते हैं। जनता संकट में है, जबकि भाजपा सरकार संवेदनहीन बन गयी है। राजधानी में रोज दर्जनों डेंगू और बुखार के मरीज मिल रहे हैं, तो अन्य जिलों के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बरसात और जलभराव से मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। डेंगू और टाइफाइड बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। बच्चों को खांसी-बुखार, उल्टी दस्त आदि हो रहा है। अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों की मौतें हो रही है। इलाज के लिए पर्याप्त डॉक्टर और दवाएं नहीं हैं। 
विज्ञापन


डेंगू से बचाव पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय अधिकारियों का ध्यान नहीं है। नगर निगम और नगर पंचायतों की ओर से साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों की अकर्मण्यता साफ दिखाई दे रही है। दरअसल, भाजपा सरकार में किसी को जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बयानबाजी करके जगह-जगह अफसरों को बस धमकाने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री दूसरे प्रदेशों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। प्रदेश की जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार ने जैसे जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है, जनता भी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को वैसे ही छोड़ देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed