राहुल के बाद निकली अखिलेश की सवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव काशी में रोड शो कर रहे हैं। काशी में यह उनका पहला रोड शो है। अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी कैलाश चौरसिया के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं।
मलदहिया से गोदौलिया तक होने वाले इस रोड शो में सपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश दिखा।
दिलचस्प बात यह है कि अभी कुछ ही देर पहले काशी कांग्रेस के रंग में दिखी, तो कुछ समय बाद वहां की गलियों में साइकिल चुनाव चिन्ह दिखा।
सीएम अखिलेश यादव ने रोड शो से पहले मोदी पर निशाना साधा और कहा कि नेताजी ने मुझे मौका दिया है, मोदी भी अपने बेटे को मौका दे सकते हैं।
किसी को जवाब देने का मक्सद नहीं
उन्होंने फिर एक बार मोदी पर उद्योगपतियों के गिरोह में शामिल होने का आरोप लगाया साथ ही कहा कि वह काशी में न केजरीवाल, न राहुल और न ही मोदी को जवाब देने आए हैं बल्कि वह आखिरी चरण के चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान पर निकले हैं।
नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल को पूरी तरह खारिज करते हुए अखिलेश का कहना है
कि वे केवल प्रचार में आगे हैं जबकि हम काम कर रहे हैं। यूपी जैसी
जनकल्याणकारी योजनाएं गुजरात में नहीं हैं।
अखिलेश ने मोदी को फिर बांटने वाला नेता बताया।
राहुल के रोड शो में उमड़ी भीड़
अखिलेश यादव के रोड शो ठीक पहले राहुल गांधी ने काशी की नगरी में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय की जीत के लिए लोगों से अपील की।
उनका कारवां करीब चार घंटे चला और दोपहर 12.15 पर लंका के बीएचयू गेट पर पहुंचा।
जहां उन्होंने लाखों समर्थकों के बीच राहुल गांधी अपनी कार से उतरे और वहां स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
समर्थकों में इतना उत्साह था कि वे जोर-जोर से नारेबाजी कर शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। ज्यों ही राहुल का रोड शो खत्म हुआ, अखिलेश यादव का रोड मलदहिया से शुरू हुआ। राहुल के रोड शो में भारी भीड़ थी।