फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav reviews relief programme for Bundelkhand.

अखिलेश बोले, भूख से हुई मौत तो डीएम होंगे जिम्मेदार

Fri, 06 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
 Akhilesh Yadav reviews relief programme for Bundelkhand.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भुखमरी से मौत न होने पाए, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि भुखमरी से किसी की मौत होती है तो संबंधित जिलाधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


सूबे के सूखाग्रस्त जिलों में राहत एवं पेयजल आपूर्ति से संबंधित काम युद्ध स्तर पर संचालित किया जाए। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को चार माह तक निशुल्क खाद्यान्न वितरण के आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर सूखे से प्रभावित जिलों में चलाए जा रहे राहत कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के सातों जिलों के 2.30 लाख अंत्योदय परिवारों को हर महीने समाजवादी सूखा राहत सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों को शत प्रतिशत दिया जा रहा है लाभ

 Akhilesh Yadav reviews relief programme for Bundelkhand.

इस दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि बुंदेलखंड में समाजवादी पेंशन योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभ दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत बुंदेलखंड क्षेत्र में चिह्नित लाभार्थियों की संख्या कुल आबादी के 76.92 प्रतिशत हो गई है। इसके अनुरूप आवंटन का प्रस्ताव भारत सरकार के अनुमोदन के लिए भेजा गया है।

बुंदेलखंड के सातों जिलों में पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए एक-एक करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। सभी जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है।

440 वाटर टैंकर खरीदने को 9.94 करोड़ जारी

 Akhilesh Yadav reviews relief programme for Bundelkhand.

सातों जिलों में 5786 नए इंडिया मार्का-2 हैंडपंप लगाने के लिए 40 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

440 वाटर टैंकर खरीदने के लिए 9.94 करोड़ रुपये जारी करने के साथ ही 3527 इंडिया मार्का-2 हैंडपंपों की रिबोरिंग के लिए 20.85 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

बुंदेलखंड पैकेज के प्रथम चरण में 12 तथा द्वितीय चरण में 48 ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

नदियों का पुनरुद्धार
महोबा की चंद्रावल नदी के पुनरुद्धार के लिए चरखारी एवं कबरई में नदी के सहायक नालों पर 15 चेकडैम बनाए जा रहे हैं। झांसी में लखेरी नदी एवं सहायक नालों पर 29 चेकडैमों के लिए निविदाएं मंगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed