{"_id":"5c88e0abbdec22141c6e5ada","slug":"akhilesh-yadav-replied-to-pm-modi-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने ट्वीट में किया टैग तो अखिलेश यादव बोले- दिल खुश हुआ, लोगों से की खास अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने ट्वीट में किया टैग तो अखिलेश यादव बोले- दिल खुश हुआ, लोगों से की खास अपील
Wed, 13 Mar 2019 04:21 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 13 Mar 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तारीखों का एलान होने और एक-एक दिन बीतने के साथ ही नेताओं द्वारा बयानबाजी का दौर तेज होता जा रहा है। बुधवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के नेताओं से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनता से अपील करने व उन्हें उत्साहित करने की बात कही तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके ट्वीट पर अपने ही अंदाज में जवाब दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के नेताओं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार व अखिलेश यादव को एक ट्वीट में टैग करते हुए उनसे मतदान में भाग लेने के लिए जनता से अपील करने की गुजारिश की।
विज्ञापन
जिस पर अखिलेश यादव ने जवाब दिया, दिल खुश हुआ कि प्रधानमंत्री जी भी महागठबंधन से महापरिवर्तन की अपील कर रहे हैं। मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और नया प्रधानमंत्री चुनें।
विज्ञापन
दिल ख़ुश हुआ कि प्रधान मंत्री जी भी #MahaGathbandhan से #MahaParivartan की अपील कर रहे हैं। मैं भी सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें और नया प्रधान मंत्री चुनें। https://t.co/8BsWOdClud
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 13, 2019
यूपी में सपा-बसपा गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस के लिए उन्होंने अमेठी व रायबरेली सीट छोड़ दी है।