{"_id":"66ddcea3889cf0c5dd05c3ca","slug":"akhilesh-yadav-replied-back-to-cm-yogi-adityanath-without-taking-his-name-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश ने बिना नाम लिए सीएम योगी पर साधा निशाना, बोले- जिनकी अपने दल में कोई सुनवाई नहीं, उनको कौन सुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश ने बिना नाम लिए सीएम योगी पर साधा निशाना, बोले- जिनकी अपने दल में कोई सुनवाई नहीं, उनको कौन सुने
Mon, 09 Sep 2024 12:42 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:42 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि जिनके शासन काल में महीनों आईपीएस फरार रहा हो, 15 लाख प्रतिदिन की कमाई वाले थानों की चर्चा हो, भाजपाई खुद ही पुलिस का अपहरण कर रहे हों और दंड संहिता की जगह बुलडोजर संहिता ने ले ली हो। वे मौन ही रहें तो बेहतर है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपा पर हमले का बिना नाम लिए जवाब दिया। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जिनकी अपने दल में कोई सुनवाई नहीं, उनकी बातें कौन सुने। वैसे भी जाने वालों की बात का क्या बुरा मानना।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि जिनके शासन काल में महीनों आईपीएस फरार रहा हो, 15 लाख प्रतिदिन की कमाई वाले थानों की चर्चा हो, भाजपाई खुद ही पुलिस का अपहरण कर रहे हों और दंड संहिता की जगह बुलडोजर संहिता ने ले ली हो। वे मौन ही रहें तो बेहतर है।
विज्ञापन
मेरठ में मंत्री का सेवानिवृत सैनिकों की जमीन कब्जाना शर्मनाक
एक अन्य पोस्ट में अखिलेश ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार के एक मंत्री द्वारा मेरठ में सेवानिवृत सैनिकों और गरीबों की जमीन कब्जा किये जाने की खबर शर्मनाक है। बस इतना पूछना है कि मुख्यमंत्री को इन भू-माफिया के बारे में कुछ भी पता है। उन्होंने कहा कि मेरठ में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर शासन-प्रशासन की निष्क्रियता घोर निंदनीय है।
विज्ञापन