{"_id":"66bd0189acdf65019f0d4a53","slug":"akhilesh-yadav-replied-back-to-cm-yogi-adityanath-on-khatakhat-remark-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आपसी खटपट का हाल बताएं...खत्म हुई या ढकी है दरार... योगी की ‘खटाखट’ पर अखिलेश का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आपसी खटपट का हाल बताएं...खत्म हुई या ढकी है दरार... योगी की ‘खटाखट’ पर अखिलेश का पलटवार
Thu, 15 Aug 2024 12:43 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Aug 2024 12:43 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खटाखट बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने अयोध्या में रामपथ पर लगी लाइटों की चोरी को लेकर भी योगी सरकार को घेरा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ की ‘खटाखट’ पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘खटपट’ का पलटवार किया है। अखिलेश ने पूछा है कि आपसी खटपट का क्या हुआ। यह खत्म हुई है या झूठी मुस्कानों में यह दरार सिर्फ ढकी भर है।
विज्ञापन
योगी ने मंगलवार को नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम में कहा था कि लोकसभा चुनाव में खटाखट स्कीम लेकर आने वालों का अता-पता नहीं है। अब हम खटाखट नौकरी दे रहे हैं और वे चुनाव खत्म होते ही पिकनिक मनाने चले गए। इस पर अखिलेश ने एक्स के माध्यम से व्यंगात्मक अंदाज में कहा, ‘और आपसी ‘खटपट’ का क्या… अंदरूनी बात दब गई या दबा दी गई… ख़त्म हुई रार-तकरार या झूठी मुस्कानों से ढकी है दरार… कई हैं सवाल।’
विज्ञापन
अखिलेश ने आगे लिखा कि अयोध्या में चोरों ने कानून-व्यवस्था की बत्ती गुल कर दी है, इसलिए जनता तो पहले ही कह रही थी कि बिन बिजली के खंभा खड़ा है। भाजपा सरकार मतलब है- अंधेर नगरी और सब तरफ अंधकार। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में भी भाजपा को हराने के लिए जनता मैदान में उतर चुकी है। भाजपा कुछ अधिकारियों को हटाने का कितना भी शासकीय-प्रशासकीय नाटक कर ले, कोई उनको पराजय से रोक नहीं सकता। देखना ये भी है कि इनकी जगह जो अफसर आएंगे, उनकी निष्पक्षता पर मुहर कौन लगाएगा। सरकार अपनी खोई हुई साख बचाने के लिए उप चुनाव से पूर्व जाति-धर्म के आधार पर पोस्टिंग करने लगी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर भाजपा जन-विरोधी नहीं होती तो आज ये दिन नहीं देखने पड़ते। कुछ विशेष अधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारी से हटाने की बात कहकर भाजपा के लोगों ने ये बात स्वीकार कर ली है कि उनकी सरकार में शायद कुछ चुनावी घपले अधिकारियों के स्तर पर होते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध भी किया है।