फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश के घोषणा पत्र में प्रेशर कुकर से लेकर स्मार्ट फोन तक, देखें- आप के लिए क्या

Tue, 24 Jan 2017 02:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Jan 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav releases election manifesto

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र में हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की गई है। गांव, गरीब, किसानों, महिलाओं व युवाओं को लुभाकर सत्ता में वापसी का ख्वाब संजोया गया है।



एक करोड़ परिवारों को हर महीने एक हजार रुपये की पेंशन तो 1.50 लाख से कम सलाना आमदनी वालों को मुफ्त इलाज का वादा किया गया है। महिलाओं को रोडवेज बसों के लिए किराए में आधी छूट देने के वादे से लुभाने की कोशिश की गई है। साथ ही गरीब महिलाओं को प्रेशर कुकर देने का भी वादा किया गया है। सामाजिक न्याय आयोग और असंगठित मजदूरों के कल्याण के लिए आयोग बनाने पर भी जोर दिया गया है।

लखनऊ को नेपाल बॉर्डर और बुंदेलखंड को तराई से जोड़ने के लिए दो नए ग्रीन फ्रील्ड एक्सप्रेस-वे और नोएडा से पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) तक 8 लेन प्रवेश नियंत्रक एक्सप्रेस-वे का वादा कर विकास के एजेंडे को धार देने की कोशिश की है। ये एक्सप्रेस-वे प्रदेश के सभी हिस्सों से गुजरेंगे।

akhilesh yadav releases election manifesto

गरीबों पर है नजर
एक करोड़ परिवारों को एक-एक हजार रुपये पेंशन का वादा गरीबों को केंद्रित करके किया गया है। गरीबों को मुफ्त गेहूं व चावल देने, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए आयोग का गठन, उनके परिवार को सभी बुनियादी सुविधाएं देने, प्रदेश भर में मजदूरों को रियायती मिड डे मील योजना शुरू करने जैसी घोषणाएं कमजोर तबके को लुभाने की कोशिशों का हिस्सा है। सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए सामाजिक न्याय आयोग के गठन की घोषणा की गई है।

आधी आबादी को लुभाया
घोषणा पत्र दिखाता है कि आधी आबादी के वोटरों पर अखिलेश की नजर है। नौवीं से 12वीं कक्षाओं तक की सभी छात्राओं को साइकिल, मेधावी छात्राओं के लिए सोलर टेबल लैंप, महिलाओं को रोडवेज बसों के सफर में किराये में आधी छूट, महिलाओं को निशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था इसी का हिस्सा है। वादा किया है कि महिला सुरक्षा के लिए सभी जिलों में डायल-100 योजना शुरू की जाएगी, महिला उत्पीड़न व दुष्कर्म के मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएंगी, महिलाओं के लिए हर जिले में सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे।

akhilesh yadav releases election manifesto

अल्पसंख्यकों के लिए बड़ी योजना नहीं
जिस तरह मुस्लिमों में सपा का बड़ा समर्थक माना जाता है, उस तरह से अल्पसंख्यकों के लिए किसी बड़ी योजना का एलान नहीं है। उनके लिए बड़ी घोषणा केवल यही है कि पांच साल में एक लाख सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम व्यवसाय सृजित किए जाएंगे। उनके हुनर को बढ़ावा देने के लिए एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना की जाएगी। इस बार न तो सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग का जिक्र है और न ही प्रदेश में उसकी सिफारिशों को अपने स्तर से लागू किए जाने का उल्लेख है। जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी का वादा सपा पहले ही कर चुकी है। इस बार आबादी के अनुरूप दलितों की तरह आरक्षण का पुराना वादा नहीं है। वाराणसी में नए हज हाउस का निर्माण किए जाने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav releases election manifesto

किस वर्ग के लिए क्या है घोषणापत्र में
किसान:
किसानों को सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध कराने की योजना।
बुंदेलखंड में दो फसलें उगाने के लिए पानी की उपलब्धता।
बुंदेलखंड में बागवानी योजना को व्यापक रूप में लागू करना।
बुंदेलखखंड में सभी जिलों में जैविक खेती योजना लागू करना।

सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले कोल्ड स्टोरेज स्थापना की योजना।
भूमि विवाद समाप्त करने के लिए डिजिटल/आधुनिक तकनीक से कृषि भूमि चिन्हांकन।
गरीब, लघु एवं सीमांत किसानों को वन टाइम खतौली एवं भू अखिलेश उपलब्ध कराना।
किसान बीमा योजना की राशि बढ़ाकर 7.50 लाख कर दी जाएगी।
किसान क्रेडिट कार्ड पर सब्सिडी देने की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
akhilesh yadav releases election manifesto

दुग्ध विकास
पशुओं की चिकित्सा के लिए 102, 108 एंबुलेंस की तरह विशेष सेवा प्रारंभ की जाएगी।
सचल पशु चिकित्सा सेवा का विस्तार, पुरानी दुग्धशालाओं का आधुनिकीकरण।

शिक्षा:
विश्वविद्यालय, कालेजों को वाई-पाई युक्त किया जाएगा।
मेधावी छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप योजना चलाई जाएगी।
विश्वविद्यालयों, बड़े कॉलेजों तक छात्र-छात्राओं के लिए विशेष बस सेवा।

राजकीय शैक्षिक संस्थानों में अभियान चलाकर एक साल में शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे।
प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर नवोदय की भांति समाजवादी अभिनव विद्यालय की स्थापना।
शिक्षा निधि का सृजन कर गैर सरकारी महाविद्यालयों, विद्यालयों के भवनों का निर्माण।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed