{"_id":"66b3b7d3d3983017840c1129","slug":"akhilesh-yadav-raises-voice-for-employees-da-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, बोले - कर्मचारियों को डीए का एरियर क्यों नहीं दे रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, बोले - कर्मचारियों को डीए का एरियर क्यों नहीं दे रही सरकार
Wed, 07 Aug 2024 11:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:37 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के पास अरबों के जहाज और टपकते भवनों के लिए तो पैसा है, लेकिन सही मायने में सरकार को चलाने वाले कर्मचारियों के लिए नहीं। भाजपा सरकार बुजुर्गों की भी सगी नहीं
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के ‘वैश्विक आर्थिक महाशक्ति’ बनने के दावे का मतलब क्या ये है कि कर्मचारियों को उनका पैसा भी न मिले। केंद्र सरकार का अपने कर्मचारियों को 18 महीने के डीए का एरियर देने से मना करना एक तरह से सरकारी गांरटी से इन्कार करना है।
विज्ञापन
उन्होंने बुधवार को जारी बयान में कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि लगातार बढ़ते जीएसटी कलेक्शन और खरबों डॉलर की अर्थव्यवस्था का धन कहां जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अरबों के जहाज और टपकते भवनों के लिए तो पैसा है, लेकिन सही मायने में सरकार को चलाने वाले कर्मचारियों के लिए नहीं। भाजपा सरकार बुजुर्गों की भी सगी नहीं है। उनकी दवा व देखभाल के खर्चे तो बढ़ रहे हैं, लेकिन पेंशन नहीं। अब क्या सरकार ये चाहती है कि वरिष्ठ नागरिक पेंशन के लिए अनशन करें। रेलवे की छूट बंद करके वैसे भी भाजपा ने वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा की है। भाजपा सरकार की नीतियां किसान, नौजवान, कर्मचारी और व्यापारी विरोधी है।
विज्ञापन