फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav raises question on UP government.

अखिलेश का यूपी सरकार पर हमला, कहा- बहानेबाजी से जनता को नहीं बहका पाएंगे

Tue, 25 Jul 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Jul 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
 Akhilesh yadav raises question on UP government.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा, राज्य सरकार को जवाब देना होगा कि प्रदेश में अराजकता क्यों है?

विज्ञापन


नौकरशाही पर विकास कार्यों में बाधक होने का आरोप लगाकर सरकार अपनी नाकामी नहीं छिपा सकती। यादव यहां सपा के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बयानबाजी के बाद बहानेबाजी से जनता को बहकाना अब संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लाखों को रोजगार सपा सरकार में ही मिला था। बुंदेलखंड में राहत और विकास के कार्य उनकी सरकार के कार्यकाल में ही हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों, गरीबों, नौजवानों व अल्पसंख्यकों के हित में तमाम योजनाएं लागू की गई। महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान मिला था। जबकि भाजपा राज में गरीबों की पेंशन बंद हो गई है। अपराध बढ़े हैं, महिलाएं असुरक्षित और अल्पसंख्यक आतंकित हैं।

सपा अध्यक्ष से मिले कई प्रमुख नेता

 Akhilesh yadav raises question on UP government.

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से कई विधायकों एवं पूर्व मंत्रियों ने मुलाकात की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं के एक दल ने मिलकर कहा कि आज भी नौजवानों को उन पर पूरा भरोसा है।

पश्चिमी और पूर्वी यूपी के किसानों के प्रतिनिधि भी उनसे मिलने आए। रामकोला (कुशीनगर) में वर्ष 1992 के किसान आंदोलन के रामनिवास यादव ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।

उत्तराखंड के सपा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत और कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश के पार्टी के नेता भी अखिलेश यादव से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed