फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav raises question on claims of development by UP government.

अखिलेश ने अमित शाह के विकास के दावों पर उठाए सवाल, पूछा- कहां बने 17 नए मेडिकल कॉलेज

Sun, 28 Jul 2019 05:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Jul 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav raises question on claims of development by UP government.
गृहमंत्री अमित शाह व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा प्रदेश के विकास को लेकर किए गए दावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि 2017 के बाद से यूपी में कौन से 17 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं?

विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि सरकार ये भी बताए कि बिजली दरों में जिस तरह से वृद्धि हुई है, क्या उत्पादन और आपूर्ति में भी वृद्धि हुई है? अखिलेश यादव ने योगी सरकार के दूसरे शिलान्यास समारोह में सरकार द्वारा किए गए विकास के दावों पर ट्वीट कर प्रश्न पूछे।
विज्ञापन


बता दें कि लखनऊ के इंदिरा नगर में आयोजित हुए योगी सरकार के दूसरे शिलान्यास समारोह में गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास का माहौल बना है। प्रदेश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। जिस पर अखिलेश ने सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां पढ़ें शिलान्यास समारोह में अमित शाह का दिया गया पूरा भाषण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से 2019 के बीच पांच अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की नींव रखी। देश की अर्थव्यवस्था को 11वें से पांचवे स्थान पर लेकर आए हैं। मैं वादा करता हूं कि अगले पांच वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब हमने योगी आदित्यनाथ जी को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया तो कई लोगों के फोन आए। उन सबने कहा कि योगी ने कभी नगर पालिका तक नहीं चलाई उन्हें उत्तर प्रदेश चलाने की जिम्मेदारी सौंपना ठीक नहीं। लेकिन मैं आज कह सकता हूं हमारा निर्णय सही था।

उन्होंने कहा कि देश में सबसे पहले इंवेस्टर्स समिट की शुरुआत गुजरात में हुई, लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली इंवेस्टर्स समिट में साइन हुए एमओयू की 25 प्रतिशत योजनाएं इतने कम समय में धरातल पर उतारी हैं। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि मुझे 2013 में यूपी से जुड़ने का मौका मिला। मुझे प्रदेश की हालत देखकर बड़ी पीड़ा हुई। यूपी में विकास करने के लिए सबकुछ है फिर भी प्रदेश पिछड़ा हुआ था, लेकिन 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में बदलाव का माहौल बना। इतने कम समय में ही यूपी में 17 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित कर दिए गए हैं। 20 जिलों में डेयरी बनना भी शुरू हो गया है। आने वाले पांच वर्षों में प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रोड का जाल बनेगा। प्रदेश को आगे ले जाने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा। प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद योजना लागू की गई है जिससे कि हर जिले के परंपरागत उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed