{"_id":"5ea554122f700a57ff1125f0","slug":"akhilesh-yadav-raises-question-on-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या संघ के एजेंडे को बढ़ाने के लिए चुनी गई भाजपा सरकार : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या संघ के एजेंडे को बढ़ाने के लिए चुनी गई भाजपा सरकार : अखिलेश यादव
Sun, 26 Apr 2020 02:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Apr 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की जनता कोरोना को हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन भाजपा सरकारें राजनीति से बाज नहीं आ रही हैं। प्रदेश में कम्युनिटी किचन और आरएसएस के भंडारे में कोई फर्क नहीं दिखता है।
विज्ञापन
स्वयंसेवी संस्थाओं और सरकारी संस्थानों से मिलने वाली खाद्य सामग्री को संघ अपनी बताकर, मोदी थैली में भरकर भाजपाई परिवारों में बांट रहा है। यह उनकी घटिया मानसिकता प्रदर्शित करता है। संघ की कुटुंब शाखा कैसे लगाई जा रही है? भाजपा की सरकार क्या संघ का एजेंडा बढ़ाने के लिए ही चुनी गई है।
विज्ञापन
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि पूरा देश कोरोना के खिलाफ संघर्ष में एकजुट है। लॉकडाउन का सभी समर्थन कर रहे हैं लेकिन, सरकार के भ्रामक बयानों से जनता में भी दुविधा की स्थिति बन रही है। मजदूर और गरीब को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
सरकार को उनके इलाज, भोजन और आवास की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजधानी में कई दुकानों को दवा, किराना की सप्लाई के लिए विशेष पास जारी किए थे। कई दुकानदारों ने जनता को राहत पहुंचाने की जगह अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं। विशेष पास का इस्तेमाल शहर में घूमने फिरने में किया जाने लगा है।