फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav press conference in Lucknow and issued an appeal for Nikay Chunav.

यूपी निकाय चुनाव : सपा का निकायों में जीतने पर समाजवादी कैंटीन, किराया स्टोर खोलने का अखिलेश यादव का एलान

Tue, 25 Apr 2023 07:20 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Apr 2023 07:20 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी निकाय चुनाव के लिए अपील जारी की है और कहा कि प्रदेश के शहरों की समस्याओं के लिए भाजपा जिम्मेदार है क्योंकि बड़े शहरों के नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा रहा है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav press conference in Lucknow and issued an appeal for Nikay Chunav.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को अपील जारी की। उन्होंने निकायों में जीतने पर समाजवादी कैंटीन, किराना स्टोर स्थापित किए जाने, सफाई कर्मियों को विशेष उपकरण मुहैया कराने, पार्कों में योग केंद्र खोलने, शादी और अन्य आयोजन के लिए सामुदायिक केंद्र बनाने का वादा किया है। बेसहारा लोगों के लिए विशेष रैन बसेरा योजना लाएंगे।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने लोगों से साफ सुथरी छवि के समाजसेवियों को चुनने की अपील की। उन्होंने नगर निकाय चुनावों के वादों में सेहत, स्वच्छता, सुरक्षा एवं रोजगार पर विशेष फोकस किया है। भाजपा सरकार को स्मार्ट सिटी बनाने के मुद्दे पर फेल बताते हुए उसकी कमियां गिनाई। साथ ही सपा प्राथमिकता भी बताई। उन्होंने सवाल उठाया कि लखनऊ में प्रधानमंत्री ने कूड़े से बिजली बनाने का कारखाना लगाया था, उसका क्या हुआ? पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। स्मार्ट सिटी का जुमला भी खूब उछला, लेकिन हकीकत यह है कि शहरों का दिनोंदिन बुरा हाल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का संकल्प है कि वह सभी क्षेत्रों में विकास करेगी। सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, शिक्षा, स्वास्थ्य में सुधार करेगी। पर्यावरण का ध्यान रखेगी और हरियाली का विस्तार करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा में बागियों की भरमार, चुनौती बने नेताओं के परिवार, बागी बिगाड़ेंगे चुनावी गणित!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्वांचल के परिणामों से तय होगा सुभासपा का कद, राजभर की जमीनी पकड़ परख रही भाजपा


अपील में भाजपा पर यह लगाए आरोप
- भाजपा ने सत्ता में रहते हुए विकास कार्य अवरुद्ध किए। भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त हैं।
- स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बजट की लूट और बंदरबांट हुई।
- शहरों में वायु प्रदूषण चरम पर बै। भाजपा ने सिर्फ धोखा दिया।
-स्मार्ट सिटी का जुमला उठाला और पहले से लगे पेड़ और बाग उजाड़ दिए।
- सफाई के नाम पर सिर्फ घोटाला हुआ। स्वच्छ पेयजल की जगह मलमूत्र मिला गंदा पानी दिया।
-यातायात व्यवस्था ध्वस्त। कूड़ा निस्तारण नहीं। सड़कें टूटी।
- सैनिटेशन नहीं होने से संक्रामक रोगों की रोकथाम नहीं।
- अन्ना पशुओं, कुत्तों के कारण आम नागरिकों की मौत तक हो रही है।

सपा आई तो ये काम करेंगे
- सपा ने सौंदर्यीकरण के लिए गोमती रिवरफ्रंट, जनेश्वर मिश्र, लोहिया पार्क, इकाना स्टेडियम आदि का निर्माण कराया।
- सपा नगर स्तर पर अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों को नगर भारती सम्मान देगी।
- समाजवादी कैंटीन, किराना स्टोर स्थापित किए जाएंगे।
- सफाई, पेयजल, स्ट्रीटलाइन, स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था सुधारेंगे।
- व्यापारियों, शिक्षकों कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान देंगे।
- सफाई कर्मियों को विशेष उपकरण मुहैया कराएंगे।
- पार्कों में योग केंद्र खोलेंगे। शादी और अन्य आयोजन के लिए सामुदायिक केंद्र बनाएंगे।
- बेसहारा लोगों के लिए विशेष रैन बसेरा योजना।
- गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
- जलभराव खत्म किया जाएगा। अतिक्रमण पर रोक लगेगी।
- बीमारियों से बचाव के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।

शहर की समस्या के लिए भाजपा जिम्मेदार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शहर की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। ज्यादातर शहरों में लंबे समय से भाजपा के मेयर रहे हैं। ऐसे में इन समस्याओं के लिए भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य में भी भाजपा की सरकार है। इसके बाद भी स्मार्ट सिटी के नाम पर कुछ नहीं हुआ। उन्होंने सवाल किया कि कूड़े से बिजली बनाने का कारखाना कहां गया? सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सोची समझी रणनीति के तहत शहरों को तबाह कर रही है। लखनऊ, कानपुर, आगरा और वाराणसी में मेट्रो के नाम पर कुछ नहीं किया। भाजपा के लोग जानवर तक शहर से नहीं हटा पाए हैं। ऐसे में शहर को स्मार्ट बनाने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। वाराणसी को क्योटा शहर क्यों नहीं बना पा रहे हैं।

हर स्तर पर भाजपा से लड़ने के लिए तैयार
सपा अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में हर स्तर पर भाजपा से लड़ने के लिए तैयार हैं। जनता साथ है। भ्रष्टाचार के लगातार आरोप लग रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण अयोध्या है। वहां भाजपा को टिकट काटना पड़ा। शाहजहांपुर में सपा उम्मीदवार को दबाव बनाकर अपना प्रत्याशी घोषित करना उनका दिवालियापन है। सपा जल्द ही प्रचार अभियान भी शुरू करेगी।

मुख्यमंत्री बताएं खुद के कितने मुकदमे वापस लिए
सपा अध्यक्ष अखिलेश ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने खुद पर से कितने मुकदमें वापस लिए। कहीं ऐसे मुकदमे तो नहीं थे, जो दंगे के रहे हों। अतीक प्रकरण पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिस्टम का फेल्योर है। भाजपा के ट्विटर हैंडल से वीडियो जारी होने के सवाल पर कहा कि यह भाजपा शीर्ष नेतृत्व के नजदीकी लोगों ने ट्वीट किया है। वे बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान हटाना चाहते हैं। जनता उनकी हर साजिश को समझती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed