{"_id":"5bd964f2bdec22561b643cf4","slug":"akhilesh-yadav-pays-tribute-to-sardar-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल के रास्ते पर चलने से ही मजबूत होगा भारत: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल के रास्ते पर चलने से ही मजबूत होगा भारत: अखिलेश यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
सपा नेताओं के साथ अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश की आजादी में बड़ी भूमिका निभाने वाले और भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले सरदार बल्लभभाई पटेल को हम याद कर रहे हैं। सरदार पटेल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और डॉ. लोहिया जैसे नेता देश को आजादी कैसे मिले... आजाद के बाद देश का स्वरूप क्या हो इस पर लगातार काम करते रहे। आज हम उन सभी को याद कर श्रद्घांजलि अर्पित करते हैं।
विज्ञापन
सरदार पटेल का देश की एकता में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्हीं के रास्ते पर चलकर भारत और मजबूत होगा। अखिलेश यादव समाजवादी नेता आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्घांजलि अर्पित करने के बाद बोल रहे थे।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि हम हर साल यहां आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्घांजलि अर्पित करते हैं और उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी का शहीदी दिवस है। हम उन्हें भी याद करते हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी आचार्य नरेंद्र देव जी को श्रद्घांजलि अर्पित की।