{"_id":"5bb1dc62867a5570f05d7ed5","slug":"akhilesh-yadav-on-vivek-tiwari-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का बड़ा हमला, जब सरकार चलाने वाले पर ही क्रिमिनल केस दर्ज हों तो ये तो होगा ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का बड़ा हमला, जब सरकार चलाने वाले पर ही क्रिमिनल केस दर्ज हों तो ये तो होगा ही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विवेक तिवारी हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने लखनऊ में सोमवार को बयान दिया कि जब सरकार चलाने वाले के खिलाफ ही आपराधिक मामले दर्ज हों तो ये तो होगा ही। प्रदेश में बड़ी संख्या में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। मानवाधिकार आयोग की सबसे ज्यादा नोटिस भाजपा सरकार को ही मिली हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं चला रही बल्कि लोगों को डरा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ही 'ठोक देंगे' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। जब समाज की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी ही गोली चलाने लग जाएंगे तो लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार के लिए पांच करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने साबित कर दिया है कि अब तक जितने भी लोग फर्जी एनकाउंटर में मारे गए हैं। उन सबकी मदद होनी चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस का क्या है वो तो कोई भी कहानी सुना देगी। मैंने तो पुलिस से बात करना ही छोड़ दिया है। इस घटना के लिए केवल और केवल योगी सरकार जिम्मेदार है। ये सरकार लोगों को डराने का काम कर रही है।