{"_id":"63859fb15c5bbf1690228250","slug":"akhilesh-yadav-objects-on-reducing-the-security-of-shivapl-singh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अखिलेश ने शिवपाल की सुरक्षा कम करने पर जताई आपत्ति, केशव बोले- भतीजे और सपा के अपराधियों से था खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अखिलेश ने शिवपाल की सुरक्षा कम करने पर जताई आपत्ति, केशव बोले- भतीजे और सपा के अपराधियों से था खतरा
Tue, 29 Nov 2022 11:29 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:29 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा घटाए जाने पर आपत्ति जताई है जिस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें भतीजे अखिलेश यादव से ही खतरा था।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रसपा नेता शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा घटाए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा श्रेणी को कम करना आपत्तिजनक है।
विज्ञापन
इस पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव को भतीजे अखिलेश यादव और सपा के अपराधियों से खतरा था अब दोनों में मिलाप हो गया है तो सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा टल गया है, फिर भी उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा उपलब्ध है, यदि उन्हें सुरक्षा की समस्या है तो अवगत करायें, जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शादियों का बदलता ट्रेंड: अब डिटेक्टिव एजेंसियों की हां के बाद लग रही रिश्तों पर मुहर, एक रिपोर्ट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कोविड के बाद यूपी में बढ़ी 27 फीसदी दवा की दुकानें, लगातार आ रहे आवेदन
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिवपाल को पेंडुलम कहे जाने पर भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पेंडुलम समय के गतिमान होने का प्रतीक है और वो सबके समय को बदलने का संकेत भी देता है और ये भी कहता है कि ऐसा कुछ भी स्थिर नहीं है जिस पर अहंकार किया जाए।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में शिवपाल सिंह यादव डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार कर उनके लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव से अपनी दूरियों को मिटा दिया है और कहा कि परिवार एक है।
शिवपाल सपा के टिकट से ही विधायक हैं पर समय-समय पर अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की बात कर अखिलेश से अलग जाने के संकेत देते रहे हैं पर अब वह डिंपल यादव का समर्थन कर उन्हें जिताने की अपील कर रहे हैं।