फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav not worried about lucknow gangrape

लखनऊ गैंगरेप: अखिलेश ने भी किया शर्मनाक काम!

Fri, 18 Jul 2014 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Jul 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav not worried about lucknow gangrape

दर्दनाक गैंगरेप की वारदात से राजधानी लखनऊ शर्मसार है, पर सीएम अलिखेश यादव को दुनिया की ज्यादा फिक्र है। इससे तमाम सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


एक तरफ सोशल मीडिया पर गैंगरेप पर सरकार की जबरदस्त आलोचना हो रही है, तो फेसबुक और ट्विटर पर एक्टिव रहने युवा सीएम मलेशिया के विमान हादसे पर फिक्रमंद हैं। अखिलेश ने यह भी नहीं सोचा कि वे उत्तर प्रदेश के मुखिया हैं और लखनऊ राजधानी।

उन्होंने रात करीब एक बजे ट्विटर और फेसबुक पर मलेशियाई एयरलाइन के हादसे पर दुख व्यक्त किया, लेकिन शायद अखिलेश भूल गए कि लखनऊ में भी बदायूं और निर्भया से भी ज्यादा दर्दनाक गैंगरेप को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ के लिए क्यों नहीं दुखा दिल?

akhilesh yadav not worried about lucknow gangrape

अखिलेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में एमएच 17 के हादसे पर दुख जताते हुए यहां तक लिख डाला कि इस घटना के बारे में जानकर उनका कलेजा मुंह को आ रहा है।

उन्होंने सभी 295 मृतकों के परिजनों के लिए कामना भी की और लिखा कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर सजा दी जानी चाहिए।

सवाल यह उठता है कि क्या अखिलेश को लखनऊ गैंगरेप के बारे में शोक की दो पंक्तियां नहीं लिखनी चाहिए थीं। क्या उस युवती का कोई परिवार नहीं, जिसे इस दर्दनाक घटना का दुख होगा? क्या यूपी की युवतियों में पैदा हुए खौफ के प्रति सीएम की जवाबदेही जरा भी नहीं?

इन्हें सिर्फ नेशनल मीडिया का डर!

akhilesh yadav not worried about lucknow gangrape

मुमकिन है कि अखिलेश जवाब नहीं देंगे। वजह क्या है? नेशनल मीडिया का इस गैंगरेप को सुर्खियां न बनाना? सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम युवा हैं, जो यही वजह मान रहे हैं। जनता लगातार सवाल पूछ रही है, जवाब शायद चुनाव में जनता ही देगी।

गौरतलब है कि बदायूं गैंगरेप से लेकर निर्भया गैंगरेप तक और यूपी में मुजफ्फरनगर दंगे से लेकर सैफई में बॉलीवुड नाच तक, अखिलेश ने तभी सफाई दी, जब नेशनल मीडिया ने उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया।

हालांकि अमर उजाला ने इस गैंगरेप के खिलाफ मुहिम शुरू करने का फैसला किया है। सरकार को उन लाखों लोगों को तो जवाब देना ही होगा और उन्हें तसल्ली भी देनी है कि उनके साथ ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन

इनको क्या जवाब देंगे अखिलेश?

akhilesh yadav not worried about lucknow gangrape

ट्विटर पर लखनऊ गैंगरेप ट्रेंड भले ही नहीं बना है, पर अमर उजाला ने पाठकों से प्रतिक्रिया मांगी तो आलोचना के साथ तमाम सवाल भी सामने आए।

ट्विटर पर अंकित अग्रवाल पूछते हैं, क्या ये सब देखकर आपका खून खौलता है? कुछ युवा नेशनल मीडिया को टैग करके उनसे इस मामले को दिखाने की गुजारिश (फोटो देखिए) कर रहे हैं तो कुछ पीएम नरेंद्र मोदी से इस मामले में दखल देने को कह रहे हैं।

इस बीच अखिलेश ने लीक पर चलते हुए करीब साढ़े 11 बजे सिर्फ इतना किया है कि गैंगरेप की जांच एडीजी सुतापा सान्याल को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed