{"_id":"612b4b378b596317d66d81ef","slug":"akhilesh-yadav-meets-to-sukhdev-rajbhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सुखदेव राजभर का हालचाल लेने उनके घर पहुंचे अखिलेश यादव, लंबे समय से चल रहे थे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सुखदेव राजभर का हालचाल लेने उनके घर पहुंचे अखिलेश यादव, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Sun, 29 Aug 2021 08:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:02 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बसपा विधायक सुखदेव राजभर से मुलाकात की और उनकी सेहत का हालचाल जाना।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार दोपहर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर से मिलने उनके गोमती नगर स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने बीमार चल रहे राजभर का हालचाल लिया। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कमलाकांत राजभर, आर्यन, आरूप आदि मौजूद रहे। मालूम हो कि पिछले माह राजभर ने पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ की थी और अपने बेटे को सपा अध्यक्ष को सौंपते हुए कहा था कि अब समाजवादी पार्टी ही दलितों, पिछड़ों के हक की लडाई लड़ सकती है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका दर्शन अन्याय के विरुद्ध खड़े रहने का है। उनके द्वारा दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी प्रासंगिक है। श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से जीवन जीने की कला सिखाई।
विज्ञापन