फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav meets governor ram naik

आखिर इस बार नाईक से मिलने क्यों पहुंचे सीएम अखिलेश?

Sun, 06 Sep 2015 08:44 AM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav meets governor ram naik

बिहार में महागठबंधन से सपा के अलग होने और इस फैसले पर पुनर्विचार के लालू प्रसाद यादव और शरद यादव के आग्रह को ठुकराए जाने के बाद बदले राजनीतिक माहौल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को राजभवन जाकर राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की।

विज्ञापन


इस मुलाकात को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री नौ सितंबर को बहराइच में कुष्ठ रोगियों की कार्यशाला में भी शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर भी सीएम ने राज्यपाल से चर्चा की।
विज्ञापन


लोकायुक्त की नियुक्ति की फाइल लौटाए जाने और पांच विधान परिषद सदस्यों का मनोनयन अटका होने से सरकार और राजभवन के रिश्तों में खटास आ गई है। इस बीच तीन सितंबर को सपा ने बिहार में लालू प्रसाद और नीतीश को झटका देते हुए खुद को महागठबंधन से अलग कर लिया और अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इस बदले हुए राजनीतिक माहौल में सीएम की राज्यपाल से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम और राज्यपाल की मुलाकात में हुआ ये सब

akhilesh yadav meets governor ram naik

माना जा रहा है कि सीएम ने राज्यपाल से कई मुद्दों पर चर्चा की है। राजभवन ने कहा है कि सीएम ने राज्यपाल को जन्माष्टमी की बधाई दी है और 9 सितंबर को बहराइच में कुष्ठ पीड़ितों को लेकर होने वाली कार्यशाला पर भी विचार-विमर्श किया।

सीएम ने राज्यपाल को बताया कि कुष्ठ पीड़ितों को एक अप्रैल 2015 से 2500 रुपये प्रतिमाह निर्वहन भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री के राज्यपाल से मिलने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं भी उठी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अखिलेश मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों को हटाया जा सकता है और कुछ नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि इसकी अधिकृत तौर पर कहीं से पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed