{"_id":"5d600e728ebc3e93d1007629","slug":"akhilesh-yadav-meeting-with-omprakash-rajbhar-for-new-alliance-of-up-bypolls","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश से मिले राजभर, नए सियासी समीकरण के मिले संकेत, 40 मिनट की गुफ्तगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश से मिले राजभर, नए सियासी समीकरण के मिले संकेत, 40 मिनट की गुफ्तगू
Sat, 24 Aug 2019 06:33 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 24 Aug 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav and omprakash rajbhar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव से लगभग 40 मिनट तक गुफ्तगू की। इस मुलाकात को नए सियासी समीकरणों का संकेत माना जा रहा है। संभावना है कि 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव दोनों दल मिलकर लड़ें।
विज्ञापन
सुभासपा ने 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा से गठबंधन करके लड़ा था लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी दोस्ती टूट गई। मंत्री रहते हुए राजभर भाजपा सरकार की लगातार आलोचना करते रहे। उनका रुठने-मनाने का सिलसिला भी चलता रहा। चुनाव परिणाम आने से बाद ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा गया था।
विज्ञापन
अब ओमप्रकाश राजभर की अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि भाजपा से नाता तोड़ने के बाद राजभर मे सपा की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। इसका असर आने वाले दिनों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों पर पड़ा सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, पूर्वांचल में कुछ ऐसी सीटों पर भी उपचुनाव होंगे जहां ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा का प्रभाव है। ऐसी संभावना है कि सुभासपा इनमें से किसी सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है।
मुलायम समेत कई नेता पहुंचे सपा दफ्तर
अखिलेश यादव के पिछले दो दिन बाहर रहने केकारण आज सपा दफ्तर पर खासी भीड़भाड़ रही। अखिलेश के कई प्रमुख नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं ने भी मुलाकात की।
मुलायम सिंह भी सपा मुख्यालय पहुंचे। उनसे भी कई नेताओं ने मुलाकात की। सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी, एमएलसी उदयवीर सिंह, शशांक यादव, वासुदेव यादव, लौटन राम निषाद समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।