फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav may go to Hathras tomorrow

कल हाथरस जा सकते हैं अखिलेश यादव, पार्टी प्रतिनिधिमंडल भी नहीं मिल सका था पीड़ित परिवार से

Sat, 03 Oct 2020 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Oct 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav may go to Hathras tomorrow
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा सकते हैं। अखिलेश बाहर गए हुए थे लेकिन उनके निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को हाथरस गया था। इस प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार तक नहीं जाने दिया गया था। अब अखिलेश यादव कल हाथरस जा सकते हैं। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक वह शनिवार रात को दिल्ली लौट आएंगे। दिल्ली से लखनऊ आने के बजाय वह सीधे हाथरस जा सकते हैं। सपा के सूत्रों ने इसकी अधिकृत तौर पर पुष्टि नहीं की है लेकिन सपा अध्यक्ष के हाथरस जाने की संभावना से इनकार भी नहीं किया है।
विज्ञापन


बता दें कि हाथरस कांड को लेकर यूपी में बवाल जारी है। इसे लेकर शुक्रवार सुबह हजरतगंज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन व नारेबाजी की जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और ले जाने लगी लेकिन सपाई फिर सड़कों पर आ गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर के लिए पुलिस भी बेबस रही। हालात नियंत्रण से बाहर जाते देखकर पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदर्शन करने पर अयोध्या नगर कोतवाली में उपनिरीक्षक सुनील यादव की तहरीर पर सपा नेता जय सिंह यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी ने अयोध्या में कैंडल मार्च निकाला था।

पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल पूर्व विधायक इंदल रावत को भी गिरफ्तार कर लिया। सपाइयों का कहना है कि प्रदेश में जंगलराज है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। योगी आदित्यनाथ से राज्य नहीं संभल रहा है उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।


बता दें कि सपाइयों ने गुरुवार को भी प्रदर्शन किया था। दरअसल हाथरस कांड पर सरकार व प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता जीवित नहीं बच सकी और जब विपक्ष ने आवाज उठाई तो सरकार सवालों के घेरे में आ गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed