निवेशकों के लिए तैयार हुआ अखिलेश का यूपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार दिल्ली में आयोजित हो रहे इन्वेस्ट नॉर्थ सम्मेलन में पार्टनर स्टेट के रूप में भागीदारी करेगी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस सम्मेलन में आ रहे निवेशकों को आकर्षित करने के लिहाज से अहम पहल करते हुए प्रदेश में अलग से एनआरआई विभाग का गठन कर प्रमुख सचिव भी नियुक्त कर दिया है।
कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) 24 व 25 जुलाई को दिल्ली में इन्वेस्ट नॉर्थ सम्मेलन का आयोजन कर रही है।
कई राज्य बनेंगे हिस्सा
इसमें यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व जम्मू-कश्मीर शामिल हो रहे हैं।
सीआईआई ने देश-दुनिया के निवेशकों को इसमें आमंत्रित किया है। राज्यों के पास अपने प्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने का यह बेहतर मौका है।
प्रदेश सरकार ने इस सम्मेलन में पार्टनर स्टेट के रूप में शामिल होने का फैसला किया है।
इन क्षेत्रों के निवेशक होंगे शामिल
जानकार बताते हैं कि सीआईआई ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुख्य सचिव आलोक रंजन को भी सम्मेलन में आमंत्रित किया था, पर उनका समय नहीं मिल पाया।
प्रमुख सचिव एनआरआई व अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास संजीव सरन इस सम्मेलन में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस सम्मेलन में आईटी, आईटीआई, एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी, टेक्सटाइल, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, ऑटो मोबाइल, लेदर, शुगर जैसे सेक्टर में निवेशकों को आकर्षित करने की सलाह दी है।