फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav made sharp attack, government does not have vision

यूपी विधानसभा : अखिलेश यादव ने किया तीखा प्रहार, सरकार के पास विजन नहीं, पैसा होने के बाद भी काम नहीं हो रहा

Fri, 01 Dec 2023 11:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Dec 2023 11:51 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि पीडब्ल्यूडी में ऐतिहासिक लूट हुई। मंत्री बनते ही खेल हो गया। गड्ढा मुक्ति पर 40 हजार कराेड़ रुपये खर्च हुए। लखनऊ, कानपुर मंडल की सड़कों, पूर्वांचल व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की हालत देखिए।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav made sharp attack, government does not have vision
यूपी विधानसभा में अखिलेश यादव

विस्तार

विधानसभा में शुक्रवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष एव॔ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का नारा तो विकास का है, लेकिन काम विनाश वाला है। इनका असली नारा ''''जो कहा, वो नहीं किया'''' होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं अनुपूरक बजट अपनी जेब में पैसा पहुंचाने के लिए तो नहीं लाया गया है।

विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि बजट का 65 फीसदी पैसा खर्च नहीं हुआ, तो अनुपूरक लाने की क्या आवश्यकता थी। इनका दोहरा चरित्र है। डींगें मारने में सबसे आगे हैं। बजट में स्मार्ट सिटी का जिक्र नहीं है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए भी पैसा मांगा है। तो क्या प्रधानमंत्री ने अधूरे काम का उद्घाटन कर दिया। सरकार गरीबों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में कराना चाहती है। सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में दलाल खड़े हैं। आप सरकारी संस्थाओं को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग भी जातीय जनगणना कराना चाहते हैं। आरक्षण की मूल भावना से भटकने की वजह से हम जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। आपके कुछ लोगों को लॉलीपॉप, केक, लड्डू मिल गया होगा, जिसकी वजह से मजबूरी में साथ हैं। कांग्रेस ने जातीय जनगणना को रोका था, भाजपा भी उसे रास्ते पर चल रही है।

विज्ञापन

ऐतिहासिक लूट हो रही
अखिलेश ने कहा कि पीडब्ल्यूडी में ऐतिहासिक लूट हुई। मंत्री बनते ही खेल हो गया। गड्ढा मुक्ति पर 40 हजार कराेड़ रुपये खर्च हुए। लखनऊ, कानपुर मंडल की सड़कों, पूर्वांचल व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की हालत देखिए। लिंक एक्सप्रेसवे से मुख्यमंत्री का जिला नहीं जुड़ पाया। कोई भी शहर से जाम से बचा नहीं है। ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा सांड नजर आते हैं। गोशालाओं के लिए अनुपूरक में 250 करोड़ रुपये दिए हैं, इसे 5000 करोड़ कीजिए। नंदी की सेवा इतने कम पैसे से कैसे होगी? गोशालाओं के नाम पर भाजपा नेता और अधिकारी लूट रहे हैं। मृत पशुओं को जेसीबी से गड्ढा खोदकर वहीं दफनाया जा रहा है। अधिकारी समझ गए हैं कि सरकार कैसी है। आपके कंट्रोल में चीजें नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर में बना लीजिए मेट्रो
अखिलेश ने कहा कि आप गोरखपुर में मेट्रो बनाइए, किसने रोका है। इकाना जैसा स्टेडियम गोरखपुर में क्यों नहीं है। लखनऊ में जहां तक हमने मेट्रो बनाई थी, वहीं अटकी है। दिल्ली के पैसों से दूसरे प्रदेशों में एक्सप्रेसवे बन रहे, आपको पैसा क्यों नहीं दिया। गन्ना किसानों को जो कीमत मिल रही, क्या उससे आय दोगुनी होगी। धान क्रय केंद्रों पर सीसीटीवी क्यों नहीं लगे। नेता सदन आज मजदूरों से मिले थे, उनसे ही महंगाई के बारे में पूछ लेते। सरकार को बिना भेदभाव उनकी जान बचाने वालों का सम्मान करना चाहिए। हिंदू-मुस्लिम दोनों ने मिलकर 41 जानें बचाई हैं।

ये है नारी वंदन
अखिलेश ने 69 हजार शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर कहा कि लड़कियों को पीटना ही आपका नारी वंदन है। सरकार बताए कि उसने अदालत में क्या हलफनामा दिया है। मंत्री संजय निषाद से बोले कि आपसे भी मिलने आए थे। आप तो मोबाइल छीन रहे थे। पिछड़े वर्ग का कोई नेता नहीं बचा होगा, जिसका दरवाजा नहीं खटखटाया गया। इसीलिए मैंने पीडीए का नारा दिया है। वहीं यूपी 112 को लेकर बोले कि लोगों का दुख-दर्द सुनने वाली लड़कियों की नौकरी छीन ली। उनकी दीवाली नहीं मनाने दी। केवल 3000 रुपये बढ़ाकर नहीं दे सकते।

भाजपा नेताओं के लिए जीरो टॉलरेंस
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को कुछ भी करने की खुली छूट है। कानपुर में भाजपा नेता ने गरीब की जमीन धोखे से ले ली। उसने हताश होकर आत्महत्या कर ली। सपा विधायक का झूठे केस में जेल भेज दिया। वोट के लिए आजम खान को जेल भिजवा दिया। कैबिनेट के फैसलों पर अंगुली उठेगी तो नेता सदन ने भी बहुत काम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed