{"_id":"c47c70d36b29a6c04c2515038a1962d1","slug":"akhilesh-yadav-laptop-tablet-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादा तेरा वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादा तेरा वादा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 29 Oct 2013 09:06 AM IST
विज्ञापन
इंटर पास बच्चों के कंधे पर लैपटॉप के बैग देखकर हाईस्कूल पास छात्रों की छटपटाहट बढ़ गई है।
विज्ञापन
सरकार ने हाईस्कूल पास बच्चों को टैबलेट देने का वादा किया था लेकिन अभी तक इसका कोई अता-पता नहीं है।
बच्चों की कोशिश है कि किसी तरह मुख्यमंत्री को वादा याद आ जाए। वे सीधे सीएम तक तो पहुंच नहीं सकते सो मीडिया के जरिये उन तक बात पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं।
आजकल अखबार के दफ्तर में अलग-अलग नाम से बच्चों के ई-मेल आ रहे हैं जिनमें सीएम को अपना वादा याद दिला रहे हैं।
अब सरकार कितने वादे याद रखे। सभी वादे पूरे करने के लिए तो होते नहीं। इस बार सारे वादे पूरे कर दिए तो आगे क्या वादा करेंगे।